फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   government appoints pk purwar as new cmd of bsnl

प्रवीण कुमार पुरवार बने बीएसएनएल के नए सीएमडी, पांच साल संभालेंगे पद

Wed, 10 Jul 2019 12:14 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 10 Jul 2019 12:14 PM IST
विज्ञापन
government appoints pk purwar as new cmd of bsnl
pk purwar - फोटो : Twitter

केंद्र सरकार ने सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल में नए चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) की नियुक्ति कर दी है। सरकार ने एमटीएनएल के वर्तमान सीएमडी प्रवीण कुमार पुरवार को यह जिम्मेदारी सौंपी है। केंद्र ने उनको अगले पांच सालों के लिए नियुक्त किया है। 

विज्ञापन

मुश्किल दौर से गुजर रही है कंपनी

फिलहाल कंपनी काफी मुश्किल के दौर से गुजर रही है। हालांकि सरकार ने भरोसा दिया है कि कंपनी का जल्द रिवाइवल किया जाएगा। पुरवार अनुपम श्रीवास्तव की जगह लेंगे। दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि इसके लिए सरकार एक प्लान तैयार कर रही है। इस प्लान के मिल जाने के बाद सरकार आगे की कार्यवाही करेगी। प्रसाद ने कहा कि मोबाइल कंपनियों में प्रतिस्पर्धा, कर्मचारियों की उच्च लागत और 4जी सेवा के न होने से इन दोनों की वित्तीय हालत काफी खराब हो गई है। 

विज्ञापन

14 हजार करोड़ घाटा

पिछले चार सालों में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) का घाटा 4800 करोड़ रुपये से बढ़कर 14 हजार करोड़ के पार चला गया है। वहीं पिछले वित्त वर्ष में कंपनी को 19 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई होने का अनुमान है। इस बात की जानकारी केंद्र सरकार ने खुद लोकसभा में दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सैलरी का सबसे ज्यादा खर्च

संचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कंपनी की कमाई का 75 फीसदी हिस्सा केवल कर्मचारियों की सैलरी देने में खर्च हो रहा है। पीएसयू कंपनी को वित्त वर्ष 2015-16 में 4859 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वहीं 2016-17 में 4793 करोड़ रुपये, 2017-18 में 7993 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इसके 2018-19 में 14202 करोड़ रुपये होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। 

कमाई में कमी के लिए जियो जिम्मेदार

प्रसाद ने कहा कि कंपनी की 2016 से पहले काफी अच्छी कमाई हो रही थी। लेकिन इसी साल रिलायंस जियो के आने से कंपनी की कमाई में कमी देखने को मिली है। प्रसाद ने कहा कि मोबाइल कंपनियों में प्रतिस्पर्धा, कर्मचारियों की उच्च लागत और 4जी सेवा के न होने से इन दोनों की वित्तीय हालत काफी खराब हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed