एक मिनट के लिए बना गूगल डॉट कॉम का मालिक, मिले आठ लाख रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महज एक मिनट के लिए गूगल डॉट कॉम के मालिक बने गुजरात के सन्मय वेद को गूगल ने आठ लाख रुपये का पुरस्कार दिया है। पिछले साल सितंबर में गूगल डोमेंस पर ही उसने यह डोमेन सिर्फ 12 डॉलर (करीब 800 रुपये) में खरीदी थी। अपनी भूल का एहसास होने के बाद गूगल ने डोमेन की बिक्री निरस्त कर दी थी।
कंपनी ने पहले 6,006 डॉलर (करीब 4 लाख रुपये) का पुरस्कार दिया, लेकिन जब सन्मय ने यह राशि दान में देने की बात कही, तो गूगल ने यह राशि दोगुनी कर दी।
गुजरात के कच्छ क्षेत्र के रहने वाले सन्मय वेद ने सितंबर महीने में यह कारनामा कर दिखाया था। उन्होंने गूगल डोमेंस पर खोजते समय पाया कि गूगल डॉट कॉम डोमेन बिक्री के लिए उपलब्ध है। सन्मय ने महज 12 डॉलर में यह डोमेन खरीद लिया।
सन्मय वेद को गूगल ने दिया इनाम, मिले आठ लाख रुपये
यही नहीं, गूगल ने जब तक इसकी बिक्री निरस्त की, तब तक सन्मय इसके वेबमास्टर टूल्स तक भी पहुंच चुके थे। इस कुशलता के लिए वेद को आठ लाख रुपये की राशि दिए जाने की जानकारी गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में दी। कंपनी ने लिखा, ‘आपने सन्मय वेद के बारे में पढ़ा होगा, जो गूगल डोमेंस पर गूगल डॉट कॉम डोमेन को एक मिनट के लिए खरीदने में सफल रहे।’
ब्लॉग में जानकारी देते हुए बताया गया कि सन्मय को कंपनी की ओर से शुरुआती वित्तीय पुरस्कार 6,006.13 डॉलर दिया गया था, लेकिन जब उसने यह पुरस्कार राशि दान करने की बात कही, तो राशि दोगुनी कर दी गई।
सन्मय ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि वह अपनी पुरस्कार राशि आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के शिक्षा कार्यक्रम के लिए दान करेंगे।