फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   goldman sachs will not under write ipo of companies if not have women director in board

कंपनी के बोर्ड में नहीं शामिल हैं महिलाएं, तो गोल्डमैन सॉक्स नहीं करेगा IPO में हिस्सेदारी

Sat, 25 Jan 2020 02:43 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 25 Jan 2020 02:43 PM IST
विज्ञापन
goldman sachs will not under write ipo of companies if not have women director in board

विश्व की प्रमुख वित्तीय कंपनियों में शामिल गोल्डमैन सॉक्स ने कहा है कि वो ऐसी किसी भी कंपनी के आईपीओ का हिस्सा नहीं बनेगा, जिसके बोर्ड में महिलाएं शामिल नहीं होंगी। दावोस में हो रहे विश्व आर्थिक मंच में कंपनी के सीईओ डेविड सोलोमन ने इस बात का एलान किया। 

विज्ञापन


डेविड ने कहा कि फिलहाल यह नियम कंपनी अमेरिका और यूरोप में लागू करेगी। गोल्डमैन सॉक्स के इस एलान से ऐसी कंपनियों पर असर पड़ेगा, जहां पर बोर्ड में सारे पुरुष ही मौजूद हैं। गोल्डमैन सॉक्स के अलावा अमेरिका में ब्लैकरॉक और स्टेट स्ट्रीट ग्लोबल एडवायजर भी पहले से ऐसा करने का एलान कर चुके हैं। हालांकि जेपी मॉर्गन और मॉर्गन स्टेनली ने अभी इस तरह का कोई कदम उठाने के बारे में कुछ भी नहीं कहा है। 

विज्ञापन

इसलिए उठाना पड़ा है कदम

अब अमेरिका के कैलीफोर्निया में ऐसी कंपनियों पर करीब एक लाख डॉलर का जुर्माना लगेगा, जिनके बोर्ड में महिलाएं या फिर काले लोगों को शामिल नहीं किया जाएगा। फिलहाल एसएंडपी 500 में शामिल अधिकांश कंपनियों ने अपने बोर्ड में महिलाओं या फिर काले लोगों को शामिल कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि नई कंपनियां अभी भी ऐसा नहीं कर रही है। अमेरिकी शेयर बाजार में 2014 से लेकर के 2018 के बीच 25 आईपीओ आए हैं, जिनमें से 10 कंपनियों के बोर्ड में एक भी महिला नहीं है। पिछले साल गोल्डमैन सॉक्स केवल एक कंपनी वीवर्क के आईपीओ का अंडर राइटर बना था, जब उसने एक महिला को अपने बोर्ड में शामिल किया था। सोलोमन ने कहा कि एक जुलाई से यह नियम लागू होगा। हालांकि अभी कंपनी ने एशिया या फिर किसी अन्य क्षेत्र को शामिल नहीं किया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed