{"_id":"5b4859b84f1c1bc0248b6285","slug":"fortis-hospital-accepts-ihh-healthcare-proposal-manipal-munjal-dabur-out-of-race","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस विदेशी समूह का जल्द हो जाएगा फोर्टिस अस्पताल, मनिपाल-मुंजाल-डाबर को किया रेस से बाहर","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
इस विदेशी समूह का जल्द हो जाएगा फोर्टिस अस्पताल, मनिपाल-मुंजाल-डाबर को किया रेस से बाहर
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी सेक्टर में सबसे बड़े अस्पताल समूह में शुमार फोर्टिस का संचालन जल्द ही एक विदेशी कंपनी समूह के हाथों में चला जाएगा। फोर्टिस हेल्थकेयर के बोर्ड ने मलयेशिया की कंपनी आईएचएच हेल्थकेयर बेरहाड के निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके बाद अब मनिपाल-टीपीजी का कंसोर्टियम रेस से बाहर हो गया है।
विज्ञापन
4000 करोड़ का करेगी निवेश
आईएचएच फोर्टिस में 4 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी। यह निवेश शेयरों के माध्यम से होगा और कंपनी 170 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से इसे खरीदेगी। आईएचएच हेल्थकेयर को 23.52 करोड़ प्रेफरेंशियल शेयर जारी होंगे।
विज्ञापन
साथ ही प्रेफरेंशियल शेयर जारी होने के बाद आईएचएच हेल्थकेयर की ओर से फोर्टिस हेल्थ और फोर्टिस मलार के लिए ओपन ऑफर लाया जाएगा। इस डील को शेयरहोल्डर्स और सीसीआई की मंजूरी जरूरी होगी।
विज्ञापन
तीन जुलाई को फोर्टिस को आईएचएच और टीपीजी - मनिपाल कंपनी समूह से बोलियां प्राप्त हुईं लेकिन इसे लेकर पहले बोली लगाने वाले मुंजाल - बर्मन परिवारों और रेडिएंट लाइफ केयर ने इस बार बोली नहीं लगाई।
फोर्टिस प्रबंधन का कहना है कि उसने वित्तीय और कानूनी सलाहकारों से चर्चा के बाद आईएचएच का प्रस्ताव मंजूर किया। फोर्टिस हेल्थकेयर के चेयरमैन रवि राजगोपाल के मुताबिक आईएचएच का प्रस्ताव वित्तीय रूप से मजबूत और निश्चितता वाला है।