फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Flipkart Raises more than 3 arab dollar From Gic Softbank Walmart and Others

फ्लिपकार्ट: कंपनी ने जुटाए 3.6 अरब डॉलर, 2.79 लाख करोड़ रुपये आंका गया समूह का मूल्य

Mon, 12 Jul 2021 01:00 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 12 Jul 2021 01:00 PM IST
सार

जीआईसी, कनाडा पेंशन योजना निवेश बोर्ड (सीपीपी इनवेस्टमेंट), सॉफ्टबैंक विजन फंड-2 और वॉलमार्ट की अगुवाई में फ्लिपकार्ट ने 3.6 अरब डॉलर जुटाए हैं। 

विज्ञापन
Flipkart Raises more than 3 arab dollar From Gic Softbank Walmart and Others
फ्लिपकार्ट - फोटो : facebook: @flipkart

विस्तार

फ्लिपकार्ट समूह ने कहा कि उसने जीआईसी, कनाडा पेंशन योजना निवेश बोर्ड (सीपीपी इनवेस्टमेंट), सॉफ्टबैंक विजन फंड-2 और वॉलमार्ट की अगुवाई में 3.6 अरब अमेरिकी डॉलर (लगभग 26,805.6 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। कंपनी ने बताया कि वित्त पोषण के इस दौर में उसका मूल्यांकन 37.6 अरब अमेरिकी डॉलर किया गया।

विज्ञापन


बुनियादी ढांचे में जारी निवेश 
तेजी से बढ़ते भारतीय ई-कॉमर्स बाजार में अमेजन, रिलायंस जियोमार्ट और अन्य के साथ मुकाबला कर रही फ्लिपकार्ट ने कहा कि वह कर्मचारियों, प्रौद्योगिकी, आपूर्ति श्रृंखला और बुनियादी ढांचे में निवेश जारी रखेगी। वित्त पोषण के मौजूदा दौर में सॉवरेन फंड डिस्रप्ट एड, कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, खजाना नेशनल बरहाद के साथ ही मार्की इनवेस्टर्स टेनसेंट, विलुहबी कैपिटल, अंतरा कैपिटल, फ्रैंकलिन टेम्पलटन और टाइगर ग्लोबल ने भागीदारी की।
विज्ञापन


2.79 लाख करोड़ रुपये आंका गया समूह का मूल्य
फ्लिपकार्ट ने एक बयान में कहा कि निवेश के इस दौर में समूह का मूल्य 37.6 अरब डॉलर (करीब 2.79 लाख करोड़ रुपये) आंका गया। इस संदर्भ में फ्लिपकार्ट समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कल्याण कृष्णमूर्ति ने कहा कि, 'अग्रणी वैश्विक निवेशकों द्वारा किया गया यह निवेश भारत में डिजिटल कॉमर्स की संभावनाओं और सभी हितधारकों के लिए इस क्षमता को अधिकतम स्तर पर ले जाने की फ्लिपकार्ट की क्षमताओं में उनके विश्वास को दर्शाता है। हम किराना सहित लाखों छोटे और मध्यम भारतीय व्यवसायों के विकास में तेजी लाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।' आगे उन्होंने कहा कि फ्लिपकार्ट नई श्रेणियों में निवेश जारी रखेगा और उपभोक्ताओं के अनुभवों को बदलने और विश्व स्तरीय आपूर्ति श्रृंखला विकसित करने के लिए भारत में निर्मित प्रौद्योगिकी का लाभ उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीओ लाने को तैयार कंपनी
मालूम हो कि बीते दिनों अमेरिका की खुदरा कंपनी वॉलमार्ट ने कहा था कि अपनी भारतीय ई-वाणिज्य इकाई फ्लिपकार्ट के लिए आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने को तैयार है। इस संदर्भ में वॉलमार्ट इंटरनेशनल की अध्यक्ष और सीईओ जुडिथ मैककेना ने 'डीबी एक्सेस ग्लोबल कंज्यूमर कॉन्फ्रेंस' में कहा था कि फ्लिपकार्ट और भुगतान एप फोन-पे दोनों लगातार अच्छा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, 'हमने जिस दिन से अधिग्रण या निवेश किया है उसी दिन हमने स्पष्ट किया है कि हम आईपीओ के लिए तैयार हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed