फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   every month air india facing cash deficit of 250 crore rupees, says civil aviation ministry

हर महीने एयर इंडिया को हो रहा है 250 करोड़ का घाटा, विमानों के रख-रखाव में आ रही हैं दिक्कतें

Mon, 23 Apr 2018 12:38 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 23 Apr 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
every month air india facing cash deficit of 250 crore rupees, says civil aviation ministry
air india

नेशनल एयरलाइंस कंपनी एयर इंडिया को हर महीने 200-250 करोड़ का घाटा हो रहा है, जिसकी वजह से कंपनी को कई सारे विमानों का रख-रखाव करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नागर विमानन मंत्रालय ने इसके लिए कैश फ्लो की अनुपलब्धता को जिम्मेदार बताया है। 

विज्ञापन


सरकार इन वजहों से नहीं दे रही है ज्यादा पैसा
मंत्रालय ने संसद की पब्लिक अकाउंट्स कमेटी को बताया कि एयर इंडिया को सरकार की तरफ से काफी कम पैसा दिया जा रहा है, क्योंकि कई पुराने मामलों में सीबीआई की तरफ से जांच चल रही है। 2011 से सरकार ने एयर इंडिया का कैश फ्लो कम कर दिया है, जिसकी वजह से काफी सारे विमान खड़े हुए हैं। 
विज्ञापन


कंपनी नहीं खरीद पा रही है स्पेयर पार्ट्स
कैश फ्लो कम होने की वजह से एयर इंडिया खराब पड़े विमानों के स्पेयर पार्ट्स भी नहीं खरीद पा रही है। 2015 में कंपनी का विमानों के रखरखाव का खर्चा 2500 करोड़ रुपये के पार चला गया था। फिलहाल कंपनी को बाहर से 300 मिलियन डॉलर की वित्तीय मदद की दरकरार है, जिससे वो विदेशी कंपनियों के पैसे को चुका सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार बेचने जा रही है 76 फीसदी हिस्सेदारी

every month air india facing cash deficit of 250 crore rupees, says civil aviation ministry
Air India

पीएसी ने एयर इंडिया की कार्यकुशलता पर इसलिए जांच की है, क्योंकि सरकार इसमें अपनी 76 फीसदी हिस्सेदारी को बेचने जा रही है। ट्रांसपोर्ट, टूरिज्म और संस्कृति पर बनी इस कमेटी के अध्यक्ष तृणमूल कांग्रेस के सासंद डेरेक ओ ब्रायन हैं, जिन्होंने सरकार के इस कदम का विरोध किया था, लेकिन एनडीए के सांसदों ने इस विरोध को खारिज कर दिया था। 

पहले भेजा जाता था विमानों को विदेश
पहले खराब हुए विमानों के इंजन को ठीक करने के लिए विदेश में भेजा जाता था। लेकिन इनकी रिपेयरिंग की व्यवस्था देश में ही की गई थी। एयर इंडिया फिलहाल अपने सप्लायर्स से बात कर रही है, जिससे वो कंपनी के क्रेडिट होल्ड को हटा दे और स्पेयर पार्ट्स की सप्लाई करती रहे, जिससे विमानों के परिचालन में किसी तरह की कोई दिक्कत न सामने आए। 

दो महीने से खड़े हैं लीज पर लिए विमान
एयर इंडिया ने जिन विमानों को लीज पर ले रखा है वो करीब दो महीने से देश के विभिन्न एयरपोर्ट्स पर खड़े हैं, क्योंकि कई जरूरी बिंदुओं पर बात होनी बाकी है। एयर इंडिया पर फिलहाल 48876 करोड़ रुपये का कर्ज है, जबकि इसके ऑपरेटिंग प्रॉफिट में सुधार हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed