फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   etihad, banks in talks with hinduja group for jet airways revival plan

जेट एयरवेज को खरीद सकते हैं यह दो अरबपति भाई, एतिहाद ने शुरू की बातचीत

Wed, 15 May 2019 04:59 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 15 May 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
etihad, banks in talks with hinduja group for jet airways revival plan
- फोटो : PTI

बंद हो चुकी जेट एयरवेज को फिर से शुरू करने की कवायद अभी भी जारी है। एतिहाद एयरवेज और एसबीआई की अगुवाई वाले बैंकों के कंशोर्सियम इस कोशिश में लगे हैं कि जेट को फिर से शुरू किया जाए। फिलहाल एतिहाद और बैंक जेट को खड़ा करने के लिए ब्रिटेन के सबसे बड़े अमीर हिंदुजा बंधुओं से मुलाकात करने जा रहे हैं। हालांकि हिंदुजा जेट एयरवेज में निवेश करेंगे या फिर नहीं, इसका जवाब भविष्य के गर्त में छुपा हुआ है। 

विज्ञापन

हिंदुजा समूह ने नहीं भरी हामी

हालांकि अभी तक हिंदुजा समूह ने जेट एयरवेज को खरीदने के लिए किसी तरह की कोई हामी नहीं भरी है। एतिहाद के अधिकारियों ने इस संबंध में जीपी हिंदुजा से संपर्क किया तो उन्होंने अपने छोटे भाई अशोक हिंदुजा से बात करने के लिए कह दिया। अशोक हिंदुजा ही भारत में फैले समूह के व्यापार को देखते हैं।

विज्ञापन

औपचारिक मुलाकात में समय

एक अधिकारी ने बताया कि एतिहाद, बैंक और अशोक हिंदुजा में औपचारिक बातचीत होने में फिलहाल समय है। यह कवायद इसलिए हो रही है क्योंकि हिंदुजा समूह पहले भी एयर इंडिया को खरीदने के लिए 2001 में तैयार हुआ था, लेकिन तब विनिवेश की प्रक्रिया फेल हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदुजा समूह फिलहाल विश्व में दस अलग-अलग सेक्टर में व्यापार करता है जिसमें ऑटोमेटिव, तेल व केमिकल, मीडिया, आईटी, बिजली संयंत्र, स्वास्थ्य और रियल एस्टेट शामिल हैं। भारत में दूसरे नंबर पर ट्रक बेचने वाली कंपनी आशोक लीलैंड भी इसी के स्वामित्व में है। 

जेट को कर सकते हैं खड़ा 

हिंदुजा बंधुओं को हाल ही में ब्रिटेन के सबसे अमीर शख्स होने का ताज मिला है। दोनों भाइयों की कुल संपंत्ति 22 अरब पाउंड है। जेट को रिवाइव करने के लिए वो आसानी से 15 हजार करोड़ रुपये निवेश कर सकते हैं। 

एतिहाद करेगा केवल 1700 करोड़ रुपये निवेश

जेट एयरवेज में एतिहाद केवल 24 फीसदी हिस्सेदारी के लिए 1700 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। उसने यह भी साफ कर दिया है कि वो जेट की देनदारी को पूरा नहीं करेगा। उसने बैंकों से कह दिया है कि वो 8500 करोड़ के कर्ज में 70-80 फीसदी कर्ज को माफ करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed