फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Duracell of Warren Buffett wins battle of bunnies for Indian company Eveready

वॉरेन बफे की कंपनी Duracell की होगी दिग्गज भारतीय कंपनी एवरेडी

Mon, 09 Sep 2019 03:02 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 09 Sep 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
Duracell of Warren Buffett wins battle of bunnies for Indian company Eveready
Warren Buffett (फाइल फोटो)

दिग्गज भारतीय बैटरी कंपनी एवरेडी बिकने जा रही है। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार वॉरेन बफे के मालिकाना हक वाली कंपनी बर्कशायर हैथवे की इकाई ड्यूरासेल इंक इस कंपनी को खरीदेगी। बफे की कंपनी एवरेडी को स्लंप सेल में करीब 1600-1700 करोड़ रुपये में खरीदने जा रही है। स्लंप सेल में एकमुश्त कीमत के बदले एक से अधिक उपक्रमों का मालिकाना हक ट्रांसफर किया जाता है। 

विज्ञापन


इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के अनुसार, इस सौदे को लेकर दोनों कंपनियों में सहमति भी बन गई है। मामले से जुड़े लोगों का कहना है कि सौदा अंतिम चरण में है और इसकी औपचारिक घोषणा भी जल्द ही कर दी जैएगी। 
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त लोगों का कहना है कि इस सौदे में एवरेडी की मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स, डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और एवरेडी ब्रांड शामिल है। 

इन कंपनियों के बीच था कड़ा मुकाबला

बता दें कि भारतीय कंपनी एवरेडी को खरीदने के लिए दो अमेरिकी कंपनियों बर्कशायर हैथवे और इनरजाइजर होल्डिंग्स के बीच कड़ा मुकाबला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी पर 700 करोड़ रुपये का कर्ज

सौदे से कंपनी को अपना कर्ज चुकाने में मदद मिलेगी। एवरेडी कंपनी पर करीब 700 करोड़ रुपये का कर्ज है। कंपनी ने यूको बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आरबीएल, इंडसइंड बैंक समेत अन्य स्रोतों से कर्ज लिया है। प्रति वर्ष एरवेडी 1.5 अरब बैटरी बनाती है। इसके साथ ही 20 लाख से अधिक फ्लैश लाइट का भी कंपनी निर्माण करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed