विमान लीजिंग कंपनियों का मामला सुलझा: स्पाइसजेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कम किराये वाली विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने कहा है कि छह विमान किराये पर देने वाली दो लीजिंग कंपनियों से उनका विवाद सुलझ गया है। एक लीजिंग कंपनी से सहमति बन गई है और दूसरी कंपनी से रविवार को बात होने वाली है।
स्पाइसजेट ने एक बयान में बताया है कि उच्च न्यायालय के हालिया निर्णय के मद्देनजर वह सभी कानूनी विकल्प तलाश रही है। उनकी कोशिश है कि विमान सेवा में व्यवधान नहीं आए। इसलिए विमान किराये पर देने वाली लीजिंग कंपनियों से बात चल रही है। इसमें सफलता भी मिली है।
स्पाइसजेट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि उनके छह विमानों का पंजीकरण रद्द करने का जो निर्णय आया है, उनमें दो लीजिंग कंपनियों के विमान शामिल हैं। उनमें से एक कंपनी से बात हो भी गई है जो कि फिर से समझौता करने को तैयार हो गयी है। उससे शुक्रवार को ही समझौता हो जाएगा।
रविवार को होगी अगली बातचीत
स्पासजेट के अनुसार समझौता होते ही वह नागरिक उड्डयन महानिदेशक (डीजीसीए) को चिट्ठी भेज देगी ताकि पंजीकरण रद्द ना हो। जहां तक दूसरी लीजिंग कंपनी की बात है तो उनसे भी रविवार को बातचीत निर्धारित है। उम्मीद है कि उनसे भी समझौता हो जाएगा।
कंपनी का कहना है कि वर्ष 2014 के अंतिम महीनों में स्पाइसजेट की जो स्थिति थी, वह आज नहीं है। कंपनी में फिर से फंडिंग शुरू हो गई है और इसकी पहली किस्त आ भी चुकी है।
कंपनी के सभी बकायेदारों को चरणबद्ध ढंग से अदायगी की जा रही है। आय कर, सेवा कर एवं अन्य करों में सरकार का जो भी बकाया था, उसका भी पूर्ण भुगतान हो चुका है।