फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Cyrus Mistry Company Eureka Forbes Going For Sale Advent may buy it soon

बड़ी डील: बिकने जा रही है शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप के स्वामित्व वाली कंपनी, पांच हजार करोड़ में सौदा संभव

Fri, 10 Sep 2021 01:33 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 10 Sep 2021 01:33 PM IST
सार

शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप के स्वामित्व वाली कंपनी यूरेका फोर्ब्स को जल्द ही अमेरिकी निजी इक्विटी फर्म एडवेंट इंटेरनेश्नल खरीद सकती है। यह सौदा 5000 करोड़ रुपये में हो सकता है।

विज्ञापन
Cyrus Mistry Company Eureka Forbes Going For Sale Advent may buy it soon
बिजनेस कारोबार - फोटो : pixabay

विस्तार

शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप (Shapoorji Pallonji Group) के स्वामित्व वाली और भारती की वाटर प्यूरिफायर और वैक्यूम क्लीनर बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी यूरेका फोर्ब्स (Eureka Forbes) को अमेरिकी निजी इक्विटी फर्म एडवेंट इंटेरनेश्नल खरीद सकती है। मामले से जुड़े जानकारों के मुताबिक, यह सौदा पांच हजार करोड़ रुपये में हो सकता है। 

विज्ञापन


फिलहाल इस डील की कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, शापूरजी पल्लोनजी ने रणनीतिक विकल्पों को खोजने के लिए स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक को नियोक्त किया है। यूरेका फोर्ब्स को सार्वजनिक सूचीबद्ध फोर्ब्स एंड कंपनी से अलग किया जा रहा है। इसके लिए राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की मंजूरी का इंतजार है। इसके बाद कंज्यूमर अप्लायंस यूनिट एड्वेंट को बेच दी जाएगी।
विज्ञापन


एसपी ग्रुप को को ऐसे होगा फायदा
अगर यह सौदा होता है तो इससे 154 साल पुराने एसपी ग्रुप को अपना कर्ज कम करने में मदद मिलेगी और साथ ही कंस्ट्रक्शन बिजनेस पर अधिक ध्यान दिया जाएगा। कंपनी के कुल कर्ज में से 12 हजार करोड़ रुपये भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की कोविड रिलीफ स्कीम के तहत है। योजना के तहत कंपनी को 2023 तक इसका भुगतान करना है। लेकिन कंपनी आने वाले महीनों में ही इसकी आधी राशि का भुगतान कर सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यूरेका फोर्ब्स के अधिग्रहण के लिए होड़ में थी ये कंपनियां
एडवेंट निवेश फर्म वार्बर्ग पिंकस और स्वीडिश होम अपलायंस निर्माता कंपनी इलेक्ट्रोलक्स के साथ यूरेका फोर्ब्स का अधिग्रहण करने के लिए मुकाबला कर रही थी। साल 1980 में दिग्गज कंपनी यूरेका फोर्ब्स को इलेक्ट्रोलक्स और टाटा ग्रुप द्वारा प्रमोट किया गया था। यूरेका फोर्ब्स के 35 देशों में करीब दो करोड़ ग्राहक हैं। 


मालूम हो कि शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप कुल छह क्षेत्रों इंजीनियर सेगमेंट और कंस्ट्रक्शन, इंफ्रास्ट्रक्चर, रीयल एस्टेट, वाटर, एनर्जी और फाइनेंशियल सर्विसेज में काम करता है। इस कंपनी ने ही आरबीआई की बिल्डिंग, टाटा समूह की इमारतें, ताज महल टावर, बैंक ऑफ इंडिया और अन्य कई बिल्डिंग्ल बनाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed