फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Credit score to decide your monthly home loan emi, bank of baroda unveils new service

अच्छा हुआ क्रेडिट स्कोर, तो कम देनी होगी EMI

Wed, 11 Jan 2017 03:59 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 11 Jan 2017 03:59 PM IST
विज्ञापन
Credit score to decide your monthly home loan emi, bank of baroda unveils new service
अगर आपने बैंक से होम लोन लिया हुआ है और हर महीने इसकी ईएमआई दे रहे हैं, तो उस पर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा या फिर बुरा असर डाल सकता है। क्रेडिट स्कोर के हिसाब से आपकी ईएमआई कम या ज्यादा हो सकती है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने इस सेवा को अभी शुरू किया है। बैंक ने मंगलवार को अपने होम लोन के इंटरेस्ट रेट को भी काफी सस्ता कर दिया है और अब पूरे देश में मौजूद सभी बैंकों में यह सबसे कम हो गया है।
विज्ञापन


सिबिल स्कोर के हिसाब से तय होगा होम लोन इंटरेस्ट

बैंक के अनुसार, क्रेडिट इंफोर्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया(सिबिल) द्वारा दिए गए स्कोर के हिसाब से लोन की ईएमआई तय होगी। अगर आपका स्कोर 760 पाइंट्स से ऊपर है तो इंटरेस्ट रेट 8.35 फीसदी होगा। 725 से 759 पाइंट्स होने पर 8.85 फीसदी और 724 से नीचे के पाइंट्स पर 9.35 फीसदी इंटरेस्ट रेट चार्ज होगा। अगर आप पहली बार लोन के लिए अप्लाई कर रहे हैं या किसी प्रकार का कोई क्रेडिट स्कोर नहीं है, तो बैंक आपसे 8.85 फीसदी की दर से इंटरेस्ट चार्ज होगा। 
विज्ञापन


बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, कि वो अच्छे स्कोर वाले ग्राहकों को कम रेट पर देने का ऑफर कर रहे हैं। इस इंटरेस्ट रेट का लोन के अमाउंट और मियाद से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बैंक ऑफ बड़ौदा के बाद एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक का इंटरेस्ट काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Credit score to decide your monthly home loan emi, bank of baroda unveils new service
क्यों जरूरी है सिबिल स्कोर

सिबिल स्कोर सब व्यक्तियों के लिए जरूरी होता है। अगर आपका सिबिल स्कोर कम हुआ तो बैंक आपको किसी भी तरह का लोन या फिर क्रेडिट कार्ड नहीं दे सकेंगे। इसकी गणना बैंक, आपके द्वारा लिए गए किसी भी तरह के लोन अथवा क्रेडिट कार्ड के बिल का समय पर रिपेमेंट करने पर तय होती है।

आप पहले से अगर लोन का रिपेमेंट करते आ रहे हैं, तो सिबिल स्कोर अच्छा होता जाएगा। अगर लोन के रिपेमेंट में अक्सर देरी होती जा रही है या आप जानबूझकर उसका रिपेमेंट नहीं कर रहे हैं तो सिबिल स्कोर गिरता चला जाएगा। अगर सिबिल स्कोर खराब हुआ तो आप किसी भी बैंक से लोन अथवा क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई नहीं कर पाएंगे।  
 

लगातार चेक बाउंस होने पर भी घटता है सिबिल स्कोर

Credit score to decide your monthly home loan emi, bank of baroda unveils new service
अगर आप अपनी तरफ से चेक जारी करते हैं और वो लगातार बैलेंस न होने की वजह से बाउंस होता है तो भी आपका सिबिल स्कोर खराब हो सकता है।

साथ ही इस पर पुलिस केस भी हो सकता है, जिसमें आपको सजा और जुर्माना दोनों भरना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed