फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Corona effect IndiGo CEO tells staff No salary or leave deduction during domestic flights suspension period

कोरोना के कारण उड़ानें निलंबित रहने के दौरान इंडिगो के कर्मचारियों की नहीं कटेगी छुट्टी-वेतन

Tue, 24 Mar 2020 04:32 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 24 Mar 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
Corona effect IndiGo CEO tells staff No salary or leave deduction during domestic flights suspension period
इंडिगो

इंडिगो ने अपने कर्मचारियों को घरेलू उड़ानों के निलंबित रहने की अवधि में वेतन और छुट्टी नहीं कटने का भरोसा दिया है। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार ने देश में घरेलू उड़ानों को मंगलवार मध्यरात्रि से 31 मार्च तक के लिए निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन


ई-मेल के जरिए दी सूचना
इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रंजय दत्ता ने कर्मचारियों को भेजे एक ई-मेल में कहा कि कंपनी के पास अप्रैल के लिए पहले से ‘ठीक-ठाक’ अग्रिम बुकिंग है। इंडिगो कम क्षमता के साथ ही फिर से उड़ान भरने के लिए तैयार है। 
विज्ञापन


वेतन में नहीं करेंगे कटौती
उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे में जिन कर्मचारियों को इस अस्थायी निलंबन की अवधि में काम नहीं करना पड़ रहा है। हम उनके वेतन में कोई कटौती नहीं करेंगे और ना ही उनकी छुट्टियां काटेंगे।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाले हफ्तों में कम रहेगी आय और लागत
दत्ता ने कहा कि पिछले कुछ दिन विमानन कंपनी के लिए काफी चुनौती भरे रहे हैं और ‘‘निश्चित तौर पर आने वाले कुछ हफ्तों में हमारी आय, हमारी लागत से कम रहेगी। ऐसे में हमें अपनी नकदी और पाई-पाई बचाने के प्रयास करने होंगे।’’ 


बचत पूंजी का इस्तेमाल करेगी कंपनी
उन्होंने कहा यह भी कहा कि इस अस्थायी निलंबन की अवधि के दौरान कर्मचारियों का वेतन इत्यादि देने के लिए कंपनी अपनी बचत पूंजी का इस्तेमाल करेगी।

एयर इंडिया ने किया था एलान
इससे पहले एयर इंडिया ने एक बयान में कहा था कि कोरोनो वायरस के मद्देनजर, हम मार्च 2020 से अगले तीन महीने तक की अवधि के लिए केबिन क्रू को छोड़कर सभी कर्मचारियों को मिलने वाले भत्तों में 10 फीसदी की कटौती करने जा रहे हैं। इससे पहले खबर थी कि सरकारी कंपनी एयर इंडिया और निजी क्षेत्र की इंडिगो अपने कर्मचारियों के वेतन में 5 से 25 फीसदी तक कटौती कर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed