फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Company Law has tough rules against frauds

कंपनी कानून में धोखाधड़ी के लिए सख्त हैं प्रावधान

Sat, 30 Apr 2016 03:09 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 30 Apr 2016 03:09 AM IST
सार

  • धोखा देने वाली कंपनी के खिलाफ कड़े दंड के प्रावधान कंपनी कानून में मौजूद
  • जेटली ने बताया कि कंपनी कानून में धोखाधड़ी के लिए बेहद सख्त प्रावधान हैं

विज्ञापन
Company Law has tough rules against frauds
अरुण जेटली - फोटो : PTI

विस्तार

सरकार ने कहा है कि धोखाधड़ी की स्थिति में धोखा देने वाली कंपनी के खिलाफ कड़े दंड के प्रावधान कंपनी कानून में मौजूद हैं। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया है कि कोई कंपनी गायब न हो जाए और उनके द्वारा किए गए सभी वित्तीय लेन-देन की रिपोर्टिंग हो।

विज्ञापन


कंपनी मामलों के मंत्री अरुण जेटली ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि किसी खास सीमा से ऊपर की रकम की जब धोखाधड़ी होती है तो लेखा परीक्षकों को भी केन्द्र सरकार के पास रिपोर्ट देनी होती है।
विज्ञापन


मंत्रालय से प्रश्न पूछा गया था कि क्या वर्तमान कंपनी कानून इस तरह से बनाया गया है कि लोग छद्म कंपनियां बना कर गलत तरीके से पैसा बाहर भेज देते हैं और मारीशस रूट से फिर यह पैसा वापस यहां आ जाता है। एक तरह से यह काले धन को सफेद बनाने जैसा हुआ। जेटली ने बताया कि कंपनी कानून में धोखाधड़ी के लिए बेहद सख्त प्रावधान हैं। इस तरह के मामलों में कंपनी के निदेशकों का पता लगाने के लिए भी इसमें प्रावधान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed