{"_id":"59567f594f1c1b31788b499a","slug":"companies-started-post-gst-sale-from-midnight-giving-discount-on-grocery-items","type":"story","status":"publish","title_hn":"#GSTeffect: 12 बजते ही जारी हुआ पहला जीएसटी बिल ","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
#GSTeffect: 12 बजते ही जारी हुआ पहला जीएसटी बिल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल/ मोहित
Updated Sat, 01 Jul 2017 06:18 AM IST
विज्ञापन
big store
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज रात ठीक 12 बजे से गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) के लागू होने के बाद इस नई कर व्यवस्था के तहत बनने वाला पहला बिल मुंबई के बिग बाजार में बना।
जीएसटी के लागू होने से पहले ही बिग बाजार भारी डिस्काउंट दे रहा है जिसकी वजह से रात 12 बजे तक भारी भीड़ थी। फ्यूचर ग्रुप के सीईओ किशोर बियानी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जीएसटी के तहत बने पहले बिल की फोटो अपने शेयर की। उन्होंने ट्वीट किया 'भारत के पहले जीएसटी बिल को जारी कर गर्व हो रहा है।'
बता दें कि इस समय कंपनियों के स्टोर से महीने का राशन या फिर खाने पीने का सामान खरीदने पर 2 से लेकर के 22 फीसदी का डिस्काउंट मिल रहा है।
इस भारी डिस्काउंमट के सेल की शुरूआत सबसे पहले पूरे देश में बिग बाजार ने ही की। पोस्ट जीएसटी सेल के तहत रात 12 बजे से लेकर के 2 बजे तक पूरे देश में बिग बाजार के 280 स्टोर खुले रहेंगे। कंपनी ने अपनी इस सेल को जीएसटी मुहूर्त नाम दिया है।
2.30 घंटे के लिए बंद रहे स्टोर
कंपनी ने कहा है कि जीएसटी लागू होने से पहले अपने बिलिंग सॉफ्टवेयर को अपग्रेड करने के लिए 9.30 से 12 बजे तक सभी स्टोर बंद रहे। इसके बाद 12 बजे स्टोर फिर से खोले गए जहां लोगों ने 2 घंटे के लिए शॉपिंग की। कंपनी ने कहा कि यह सेल रविवार तक लागू रहेगी और लोगों को डिस्काउंट मिलेगा।
कंपनी ने आगे कहा कि एक हजार रुपये की खरीदारी पर लोगों को 300 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा। जिन उत्पादों पर 10 फीसदी डिस्काउंट मिलेगा उनमें साबुन, हेयर ऑयल, बिस्किट, ओट्स, दही और डेयरी व्हाईट्नर्स शामिल है। फ्रोजन सब्जियों पर 20 फीसदी, डायपर्स पर 15 फीसदी और डिनर सेट्स, मग, कप पर 5 फीसदी डिस्काउंट मिलेगा।

#GSTMuhuratShopping #FirstBillWithGST @BigBazaar https://t.co/5bCdKA3n3r
विज्ञापन विज्ञापन— Joel Samuel (@joel__Samuel) June 30, 2017