{"_id":"59566cf64f1c1bb5598b48e4","slug":"government-reduces-tax-slab-on-fertilizers-and-tractor-parts-bfore-gst-launching","type":"story","status":"publish","title_hn":"#GST: किसानों को राहत, खाद पर जीएसटी दर घटाकर 5 फीसदी की गई","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
#GST: किसानों को राहत, खाद पर जीएसटी दर घटाकर 5 फीसदी की गई
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी लागू होने से महज दो घंटे पहले जीएसटी परिषद ने विशेष बैठक बुला कर किसानों को बड़ी राहत दी है। परिषद ने खाद पर टैक्स की दर प्रस्तावित 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी है। इसके साथ ही ट्रैक्टर के खास पुर्जों पर टैक्स की दर को भी 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया है।
जीएसटी परिषद के अध्यक्ष और वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार देर शाम बताया कि शनिवार से देश भर में जीएसटी लागू करने के लिए कुछ गंभीर मसलों पर विचार करने के लिए बैठक बुलाई थी। कुछ नए नियम बनाने थे, जिसे परिषद ने अपनी स्वीकृति दी है।
उन्होंने बताया कि कई राज्यों की तरफ से प्रश्न उठा था कि खाद पर जो जीएसटी का प्रस्तावित दर 12 फीसदी है, उससे कुछ राज्यों में खाद की कीमत में वृद्धि हो सकती है क्योंकि कुछ राज्यों ने इस समय खाद पर इससे कम कर रखा हुआ है।
विज्ञापन
इसलिए परिषद की 18वी बैठक में सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि खाद पर जीएसटी की दर 12 फीसदी नहीं, बल्कि पांच फीसदी होगी। पहले खाद पर पर 12 फीसदी कर वसूलने का निर्णय लिया गया था।