फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Cognizant to give 25 percent extra salary to 130000 employees due to coronavirus

#LadengeCoronaSe : 1,30,000 कर्मचारियों को कॉग्निजेंट देगी 25 फीसदी अधिक सैलरी

Fri, 27 Mar 2020 04:41 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 27 Mar 2020 04:41 PM IST
सार

सचूना प्रौद्योगिकी कंपनी कॉग्निजेंट भारत में अपने एसोसिएट और उससे नीचे के स्तर के कर्मचारियों को अप्रैल में 25 फीसदी अतिरिक्त वेतन देगी।

विज्ञापन
Cognizant to give 25 percent extra salary to 130000 employees due to coronavirus
कॉग्निजेंट - फोटो : twitter

विस्तार

कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस संकट के बीच भी उनके सेवाओं को जारी रखने के असाधारण काम के लिए उन्हें यह वेतन दिया जाएगा। इस उनके मूल वेतन के आधार पर तय किया जाएगा।

विज्ञापन


1,30,000 कर्मचारियों को होगा लाभ
कंपनी के इस कदम से देश में उसके 1,30,000 कर्मचारियों को लाभ होगा। दिसंबर 2019 तक कंपनी के देश में कुल कर्मचारियों की संख्या 2,03,700 थी। कर्मचारियों को भेजे एक संदेश में कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ब्रायन हंफरीज ने कहा कि यह अतिरिक्त वेतन अप्रैल के वेतन के साथ जोड़कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


कर्मचारियों के लगन, ईमानदारी और साहस की सराहना
उसके बाद कंपनी स्थिति की मासिक समीक्षा करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे मुश्किल समय में भी उसके कर्मचारी ग्राहकों के लिए सेवाओं को सुचारू बनाने में लगे हैं और वह उनके लगन, ईमानदारी और साहस की सराहना करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे हंफरीज ने कहा कि, ‘‘भारत और फिलीपींस में हमारे एसोसिएट की सेवाओं को जारी रखने के असाधारण प्रयासों का हम सम्मान करते हैं। हम एसोसिएट और उससे निचले स्तर के कर्मचारियों अप्रैल में उनके मूल वेतन के आधार पर 25 फीसदी अधिक वेतन देंगे।’’

कोरोना को बताया दशकों में दुनिया का सबसे बड़ा संकट
कोरोना वायरस महामारी को दशकों में दुनिया का सबसे बड़ा संकट बताते हुए हंफरीज ने कहा कि सभी वैश्विक कंपनियां लंदन से लेकर मुंबई, मनीला से लेकर न्यूयॉर्क तक इस महामारी के असर को महसूस कर रही हैं।


देश में सबसे ज्यादा संक्रमित महाराष्ट्र में
मालूम हो कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस भारत में तेजी से पांव पसार रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक इस वायरस से देश में 17 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 724 लोग संक्रमित हैं और 66 लोग ठीक हो चुके हैं। इसी बीच साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट, शिरडी ने महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 करोड़ रुपये दान दिए हैं। महाराष्ट्र इस वायरस से देशभर में सबसे ज्यादा संक्रमित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed