{"_id":"609763e51324eb4ef21b0779","slug":"cognizant-plans-to-hire-28000-freshers-in-2021-in-india-compared-to-17000-hired-in-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: बंपर नौकरियां निकालने वाली है कॉग्निजेंट, 2021 में नियुक्त करेगी 28 हजार फ्रेशर्स","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
खुशखबर: बंपर नौकरियां निकालने वाली है कॉग्निजेंट, 2021 में नियुक्त करेगी 28 हजार फ्रेशर्स
Sun, 09 May 2021 09:54 AM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Sun, 09 May 2021 09:54 AM IST
सार
कॉग्निजेंट बंपर नौकरियां निकालने वाली है। कंपनी ने कहा है कि उसने भारत में साल 2021 के दौरान 28,000 फ्रेशर्स नियुक्त करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
कॉग्निजेंट
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईटी सेक्टर ज्यादातर युवाओं का पसंदीदा सेक्टर माना जाता है। यहां हर कोई काम करना चाहता है। कोरोना काल में आईटी सर्विस कंपनी कॉग्निजेंट बंपर नौकरियां निकालने वाली है। कंपनी ने कहा है कि उसने भारत में साल 2021 के दौरान 28,000 फ्रेशर्स नियुक्त करने की योजना बनाई है। साल 2020 में कंपनी ने 17,000 फ्रेशर्स को नियुक्त किया था।
विज्ञापन
इसलिए बनाई नियुक्ति की योजना
कॉग्निजेंट एक अमेरिकी कंपनी है, जिसमें कुल 2,96,500 कर्मचारी काम कर रहे हैं। भारत में इसके दो लाख से अधिक कर्मचारी हैं। दरअसल कॉग्निजेंट में एट्रिशन यानी नौकरी छोड़कर जाने वालों की संख्या बढ़ती नजर आ रही है। इसका असर कंपनी के रेवेन्यू पर भी देखने को मिल रहा है। कैलेंडर वर्ष 2021 की पहली तिमाही में कंपनी का स्वैच्छिक एट्रिशन 18 फीसदी रहा। इसलिए कंपनी फ्रेशर्स नियुक्त करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
इस संदर्भ में कॉग्निजेंट के सीईओ ब्रायन हम्फ्रीज ने बताया कि, 'कंपनी एट्रिशन को संबोधित करने के लिए सही काम कर रही है। इस बीच, हम वेतन मुद्रास्फीति तत्वों को प्रबंधित करने के लिए भी काम कर रहे हैं।'
विज्ञापन
रिकॉर्ड गति से कर्मचारियों को काम पर रख रही कंपनी
उन्होंने कहा कि, 'कंपनी में पिछले कुछ महीनों में इस्तीफों के आधार पर एट्रिशन में क्रमिक वृद्धि देखेगी। भारत में दो महीने की नोटिस अवधि है। इसलिए हमें इस बात की जानकारी है कि दूसरी तिमाही में कितने कर्मचारी नौकरी छोड़ेंगे। लेकिन इस बीच हम रिकॉर्ड गति से कर्मचारियों को काम पर भी रख रहे हैं।'
पहली तिमाही में 4.4 अरब डॉलर रही आय
मालूम हो कि कंपनी ने अपनी पहली तिमाही के नतीजे पेश कर दिए हैं। मार्च 2021 की समाप्त पहली तिमाही में कंपनी की आय 4.4 अरब डॉलर रही है। इसमें सालाना आधार पर 2.4 फीसदी की वृद्धि देखने को मिली है। कंपनी की नेट इनकम में सालाना आधार पर 37.6 फीसदी की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है और ये 50.5 करोड़ डॉलर पर रही है। कंपनी ने नतीजे जारी करते हुए ये भी कहा है कि उसे उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2021 में कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ सात से नौ फीसदी रहेगी।