फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Civil Aviation Minister Hardeep Singh Puri on access of in flight WiFi services

उड़ान के दौरान WiFi सुविधा के चार्ज का कंपनी लेगी निर्णय: नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी

Tue, 03 Mar 2020 12:19 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 03 Mar 2020 12:19 PM IST
सार

सोमवार को केंद्र सरकार ने भारत में उड़ानों के दौरान यात्रियों को वाई-फाई उपलब्ध कराने के लिए मंजूरी दे दी। 

विज्ञापन
Civil Aviation Minister Hardeep Singh Puri on access of in flight WiFi services
हरदीप सिंह पुरी - फोटो : ANI

विस्तार

इस संदर्भ में नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि, 'कुछ एयरलाइंस ने इसपर काम करना शुरू भी कर दिया है और इससे मैं खुश हूं। उड़ान के दौरान वाई-फाई की सेवा मुफ्त रखनी है या इसके लिए यात्रियों से पैसे वसूलने हैं यह पूरी तरह से कंपनी का निर्णय होगा।'

विज्ञापन

 
बता दें कि सोमवार को केंद्र सरकार ने एयरलाइन कंपनियों को भारत में उड़ानों के दौरान यात्रियों को वाई-फाई उपलब्ध कराने के लिए मंजूरी दे दी थी। भारत में संचालित उड़ानों में यात्रियों को यह सुविधा मिलेगी। विस्तारा के सीईओ लेस्ली थंग ने एवरेट में पहले बोइंग 787-9 विमान की डिलीवरी के मौके पर कहा था कि यह भारत में उड़ान के दौरान वाई-फाई उपलब्ध कराने वाला पहला विमान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विमानन क्षेत्र में यात्रियों को एक और नई सुविधा देने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। यानी यात्री फ्लाइट में फेसबुक, ट्विटर जैसी तमाम सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। उड़ानों के दौरान अगर आपका लैपटॉप, स्मार्टफोन, टैबलेट, स्मार्टवॉच, ई-रीडर या कोई अन्य उपकरण फ्लाइट मोड या एयरप्लेन मोड पर होगा, तो पायलट विमान में सवार यात्रियों को वाई-फाई के जरिए इंटरनेट इस्तेमाल करने की अनुमति दे सकता है।


वहीं पिछले माह टाटा समूह की कंपनी नेल्को और पैनासॉनिक एवियॉनिक्स कॉरपोरेशन ने भारतीय विमानन क्षेत्र में उड़ान के दौरान ब्रॉडबैंड सेवाएं मुहैया कराने के लिए साझेदारी की घोषणा की थी। तब बताया गया था कि विस्तारा एयरलाइंस के साथ इस सेवा की शुरुआत की जाएगी। बता दें कि विस्तारा टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस की संयुक्त कंपनी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed