फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   central government extended deadline for submitting bids for buying its 26 per cent stake in BEML till 22 March

22 मार्च तक बढ़ी बीईएमएल में हिस्सेदारी बिक्री की समयसीमा, ये है सरकार का लक्ष्य

Sat, 27 Feb 2021 02:42 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sat, 27 Feb 2021 02:42 PM IST
विज्ञापन
central government extended deadline for submitting bids for buying its 26 per cent stake in BEML till 22 March
बीईएमएल - फोटो : सोशल मीडिया

सरकार ने सार्वजनिक उपक्रम बीईएमएल में अपनी 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की इच्छुक कंपनियों के लिए प्रारंभिक बोली जमा करने की समयसीमा बढ़ा कर 22 मार्च 2021 कर दी है। निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने एक प्रपत्र में यह जानकारी दी है। शुरू में बोली जमा करने को एक मार्च तक का समय रखा गया था। 

विज्ञापन


इन क्षेत्रों में काम करती है कंपनी 
कंपनी रक्षा, रेल, बिजली, खनन और अवसंरचना के क्षेत्र में काम करती है। बीईएमएल लिमिटेड में रणनीतिक विनिवेश के तहत 26 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए आशय पत्र जनवरी में आमंत्रित किए थे। अभी इसमें सरकार 54.03 फीसदी की मालिक है। 
विज्ञापन


सरकार को प्राप्त हो सकते हैं 1,000 करोड़ रुपये
बॉम्बे शेयर बाजार में बीईएमएल का शेयर शुक्रवार को 0.84 फीसदी बढ़कर 1,079.10 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। वर्तमान शेयर मूल्य पर कंपनी की 26 फीसदी हिससेदारी से सरकार को 1,000 करोड़ रुपये प्राप्त हो सकते हैं। सरकार ने 2016 में इस कंपनी में प्रबंधन नियंत्रण हस्तांतरित करने के साथ 26 फीसदी हिससेदारी बेचने का फैसला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कंपनियों में हिस्सेदारी बेचेगी सरकार
सरकार ने बीपीसीएल, एयर इंडिया, शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, आईडीबीआई बैंक, बीईएमएल, पवन हंस, नीलाचल इस्पात निगम में प्रबंधन नियंत्रण के साथ अपनी बहुलांश हिस्सेदारी को बेचने का ऐलान किया है।


इसलिए बनाई निजीकरण की योजना
दरअसल इस समय केंद्र सरकार विनिवेश पर ज्यादा ध्यान दे रही है। सरकारी बैंकों में हिस्सेदारी बेचकर सरकार राजस्व को बढ़ाना चाहती है और उस पैसे का इस्तेमाल सरकारी योजनाओं पर करना चाहती है। सरकार ने 2021-22 में विनिवेश से 1.75 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। इसके मद्देनजर सरकार ने देश की दूसरी सबसे बड़ी तेल कंपनी, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) में भी अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने की योजना बनाई है। इससे पहले 2019-20 के अंतरिम बजट के दौरान, सरकार ने कहा था कि विनिवेश के जरिए उनका 90 हजार करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है। बाद में सरकार ने इस लक्ष्य को बढ़ाकर 1.05 लाख करोड़ रुपये कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed