फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Carlile Group to buy 20 percent stake of Piramal Pharma for 3700 crore rupees

कार्लाइल ग्रुप का दो महीनों में दूसरा बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ रुपये में खरीदी पीरामल फार्मा में हिस्सेदारी

Mon, 29 Jun 2020 12:11 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 29 Jun 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
Carlile Group to buy 20 percent stake of Piramal Pharma for 3700 crore rupees
पिरामल - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिका का कार्लाइल ग्रुप 49 करोड़ डॉलर (3,700 करोड़ रुपये) में पीरामल फार्मा में करीब 20 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगा। पीरामल एंटरप्राइजेज ने इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


अजय पीरामल की अगुवाई वाली कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि सीएपी वी मॉरीशस लिमिटेड की संबद्ध इकाई सीए क्लोवर इंटरमीडिएट दो इंवेस्टमेंट ने पीरामल फार्मा लिमिटेड में 20 फीसदी हिस्सेदारी के लिए इक्विटी पूंजी का निवेश करने की सहमति दी है। 
विज्ञापन


यह एक निवेश कोष है, जिसका प्रबंधन और परामर्श कार्लाइल ग्रुप इंक की संबद्ध इकाइयों द्वारा किया जाता है। पीरामल फार्मा में 20 फीसदी हिस्सेदारी के लिए करीब 49 करोड़ डॉलर का निवेश किया जाएगा। हालांकि, इक्विटी निवेश की अंतिम राशि शुद्ध ऋण और विनिमय दर आदि पर निर्भर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो महीनों में दूसरा बड़ा निवेश
मालूम हो कि कार्लाइल का बीते दो महीनों में भारत में यह दूसरा बड़ा निवेश है। इससे पहले कंपनी ने एनिमल फार्मा कंपनी सीक्वेंट साइंटिफिक में 74 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी। अंतरराष्ट्रीय फंड हाउस अब भारतीय फार्मा कंपनियों में तेजी से हिस्सेदारी खरीद रहे हैं। कार्लाइल ने ग्लोबल कांट्रैक्ट रिसर्च डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गेनाइजेशन एएमआरआई में भी निवेश किया है।


लाल निशान पर पीरामल एंटरप्राइजेज का शेयर
दोपहर 12.02 बजे पीरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेड का शेयर 11.10 अंक यानी 0.83 फीसदी की गिरावट के साथ 1332 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि शुरुआती कारोबार में यह 1345.90 के स्तर पर खुला था और पिछले कारोबारी दिन 1343.10 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed