फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   bsnl employees again wil not get salary on time due to cash constraint

फिर से छाया BSNL में सैलरी संकट, अबकी बार भी कर्मचारियों को समय पर नहीं मिलेगा वेतन

Fri, 30 Aug 2019 09:19 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 30 Aug 2019 09:19 PM IST
विज्ञापन
bsnl employees again wil not get salary on time due to cash constraint
बीएसएनएल - फोटो : PTI

नकदी संकट से जूझ रही भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) को अपने कर्मचारियों का अगस्त का वेतन देने में दिक्कत आ रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह बात स्वीकार की। नाम जाहिर ना करने की शर्त पर अधिकारी ने बताया कि कंपनी की मासिक कमाई करीब 1,400 करोड़ रुपये है। कर्ज पर ब्याज भुगतान समेत उसकी कुछ देनदारियां भी हैं।

विज्ञापन

30 अगस्त को नहीं मिलेगा वेतन

अधिकारी ने बताया कि 30 अगस्त को मासिक वेतन देने में बीएसएनएल को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि उन्होंने इसे जारी करने की किसी समयसीमा के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। बीएसएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पी.के. पुरवार ने इस संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब नहीं दिया है।

विज्ञापन

सरकार पर है बकाया राशि

इस बीच भारत संचार निगम लिमिटेड के कर्मचारी संगठनों के अखिल भारतीय संघ एयूएबी के समन्वयक पी. अभिमन्यु ने पीटीआई-भाषा से कहा, सरकार पर बीएसएनएल का बहुत बकाया है। पेंशन योगदान के नाम पर सरकार 2007 से बीएसएनएल से हर साल करीब 400 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि भी वसूल रही है। एयूएबी अपनी मांगों को लेकर दबाव बढ़ाने के लिए देशभर में आंदोलन चलाने की भी योजना बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बार हम देशव्यापी आंदोलन की योजना बना रहे हैं। दूरसंचार विभाग अगर वेंडर और बीएसएनएल दोनों का बकाया भुगतान कर दे तो कर्मचारियों को समय पर वेतन दिया जा सकेगा।

75 फीसदी खर्चा वेतन पर

बीएसएनएल के कुल कर्मचारियों की संख्या 1,65,179 है। इनके वेतन पर कंपनी की कुल आय का करीब 75 फीसदी खर्च होता है। कंपनी के 14,000 करोड़ रुपये के नुकसान में होने का अनुमान है जबकि 2018-19 में उसकी कुल आय 19,308 करोड़ रुपये थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed