तिमाही नतीजेः BSE को हुआ 21 फीसदी घाटा, टाटा स्टील को छह फीसदी का लाभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को तीन कंपनियों ने अपने तिमाही नतीजों को जारी किया है। टाटा स्टील, बंबई शेयर बाजार और कॉर्पोरेशन बैंक के नतीजों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। जहां एक तरफ टाटा स्टील और कॉर्पोरेशन बैंक के मुनाफे में बढ़ोतरी हुई है, वहीं बीएसई का मुनाफा घट गया है।
बीएसई को हुआ 21 फीसदी घाटा
सबसे पहले बात करते हैं बीएसई की। देश के प्रमुख शेयर बाजार ने अपने तिमाही नतीजों को जारी करते हुए कहा कि उसे दूसरी तिमाही में 21 फीसदी का घाटा हुआ। एक्सचेंज का मुनाफा 36.27 करोड रुपये रहा। पिछले साल एक्सचेंज को 45.85 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
एक्सचेंज की आय में गिरावट
एक्सचेंज की आयर 159.38 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल 164.05 करोड़ रुपये थी। इस तिमाही में एक्सचेंज ने 67.65 लाख शेयरों को 680 रुपये प्रति शेयर पर बायबैक किया था। इससे एक्सचेंज को 460 करोड़ रुपये मिले थे।
टाटा स्टील के मुनाफे में छह फीसदी की बढ़ोतरी
टाटा समूह की कंपनी टाटा स्टील को दूसरी तिमाही में करीब छह फीसदी का मुनाफा हुआ है। कंपनी का मुनाफा 3302.31 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की दूसरी तिमाही में 3116.20 करोड़ रुपये रहा था।
हालांकि कंपनी की कुल सकल आय में गिरावट देखने को मिली और यह 34762.73 फीसदी रही। पिछले साल यह आय 41257.66 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी के सीईओ और प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन ने कहा कि भारत और विश्व में व्यापार करने में दिक्कतें आ रही है, जिसका असर स्टील की कीमतों पर भी दिख रहा है। उम्मीद है कि अगली तिमाही में मुनाफा और बढ़ जाएगा।
26 फीसदी बढ़ा कॉर्पोरेशन बैंक का मुनाफा
बैंक का मुनाफा 26 फीसदी बढ़कर 129.8 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल की दूसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा 103 करोड़ रुपये रहा था। बैंक की नेट ब्याज आय 8.5 फीसदी घटकर 1334.4 करोड़ रुपये रही जोकि पिछले साल की दूसरी तिमाही में बैंक की नेट ब्याज आय 1457.6 करोड़ रुपये रही थी।
बैंक का ग्रॉस एनपीए 15.43 फीसदी रहा जबकि पिछली तिमाही में ग्रॉस एनपीए 15.44 फीसदी रहा था। वहीं दूसरी तिमाही में बैंक का नेट एनपीए 5.59 फीसदी रहा जबकि पिछली तिमाही में नेट एनपीए 5.69 फीसदी रहा था।