बोइंग ने अनिर्धारित अवधि के लिए बंद किया 737 मैक्स विमानों का उत्पादन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विमानों का उत्पादन करने वाली बोइंग ने अपने 737 मैक्स विमानों का उत्पादन रोक दिया है। रेंटन, वाशिंगटन में असेम्ब्ली लाइन ने इस बात की पुष्टी की कि कंपनी ने कुछ समय के लिए बोइंग के विमान का उत्पादन बंद कर दिया है। बोइंग ने पिछले साल दिसंबर में बताया था कि उसकी योजना अनिर्धारित अवधि के लिए इसका उत्पादन बंद करने की है।
अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने कहा है कि सुरक्षा सबसे जरूरी है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बोइंग 737 मैक्स विमान में बदलाव किए जा रहे हैं। हालांकि एफएए ने ने यह नहीं बताया है कि इसका काम कब तक पूरा होगा।
साल 2017 अक्तूबर में और साल 2019 मार्च में दो 737 मैक्स विमान दुर्घटनाग्रस्त हुए थे। हादसे में 346 लोगों की जान गई थी। कंपनी को उम्मीद थी कि साल 2019 के अंत तक विमानों को फिर से चलाने की अनुमति मिल जाएगी। लेकिन दिसंबर 2019 में एफएए के एडमिनिस्ट्रेटर स्टीफन डिक्सन ने कहा था कि साल 2020 में भी कुछ समय के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी।
पिछले साल बोइंग ने सीईओ मिलेनबर्ग को हटाया
पिछले साल दिसंबर में ही बोइंग ने अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डेनिस मिलेनबर्ग की सेवाएं समाप्त कर दी थीं। मिलेनबर्ग की जगह डेविल कैल्हॉन को नामित किया गया था। विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मिलेनबर्ग पर इस्तीफा देने का दबाव था। बोइंग ने कहा कि कंपनी की साख बचाने के लिए यह बदलाव जरूरी हैं। बोइंग ने कहा कि वह अपने नियामकों, ग्राहकों व सभी हितधारकों के साथ विश्वास बहाली के लिए यह कदम उठा रहा है। कैल्हॉन ने 13 जनवरी को पदभार संभाला था।
हाल ही में स्पाइसजेट ने तीन बोइंग 737 मालवाहक एयरक्राफ्ट को उड़ान भरने से रोक दिया था। इस संदर्भ में कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को बताया था कि उसने इजराइली एरोस्पेस इंडस्ट्रीज की सलाह पर अमल करते हुए यह कदम उठाया है। इजराइली एरोस्पेस इंडस्ट्रीज ने ही इन विमानों को मालवाहक विमानों में तब्दील किया है।