4700 करोड़ रुपए में होवित्जर तोपें खरीदेगा भारत
होवित्जर बेहद हल्की तोप है, जिसकी मारक क्षमता 25 किलोमीटर तक है।
रक्षा सूत्रों ने बताया कि तोप सौदा विदेशी सैन्य बिक्री (एफएमएस) के जरिए होगा, लेकिन कल-पुर्जा, मरम्मत और गोला-बारूद का परिचालन भारतीय प्रणाली के जरिए होगा।
अमेरिका-ऑस्ट्रेलिया की सेना करती है इस्तेमाल
बीएई ने एक बयान में कहा कि बीएई सिस्टम्स ने देश में एम777 अल्ट्रा लाइटवेट होवित्जर के लिए प्रस्तावित असेंबली, एकीकरण एवं परीक्षण सुविधा (एआईटी) के लिए महिंद्रा को अपने कारोबारी भागीदार के तौर पर चुना है।
भारत और अमेरिका भारतीय सेना के लिए 145 एम777 ए2 एलडब्ल्यू155 होवित्जर की आपूर्ति पर चर्चा कर रहे हैं। कंपनी ने कहा कि बीएई सिस्टम्स आने वाले हफ्तों में महिंद्रा के साथ काम करने पर विचार कर रही है ताकि इस एआईटी सुविधा के लिए विवरण को अंतिम स्वरूप दिया जा सके और अनुबंध व्यवस्था की शर्तों पर बातचीत हो सके।
गौरतलब है कि होवित्जर तोपों का इस्तेमाल अमेरिका, कैनेडा और ऑस्ट्रेलिया की सेनाएं करती आ रही हैं।