2021 में भारत में खुलेगा एपल का पहला कंपनी रिटेल स्टोर
दिग्गज टेक कंपनी एपल के सीईओ टिम कुक ने कहा है कि साल 2021 में भारत में देश का पहला एपल का स्टोर खुलेगा। एपल इंक भारत में अपना कारोबार बढ़ाना चाहती है और इसी दिशा में कंपनी ने अपना रिटेल स्टोर खोलने की डेडलाइन तय की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैलिफोर्निया में हुई एपल के शेयरधारकों की सालाना बैठक में टिम कुक ने यह जानकारी दी और कहा कि भारत में कंपनी का विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एपल का ऑनलाइन स्टोर भारत में इसी साल यानी 2020 में शुरू हो जाएगा।
सरकार की मंजूरी का इंतजार
इस संदर्भ में कुक ने कहा है कि भारत में स्टोर खोलने के लिए हम सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं और हम बिना किसी घरेलू पार्टनर की भागीदारी के यह काम करेंगे। कुक ने साफ किया है कि वे नहीं चाहते हैं कि भारत में कोई और एपल का स्टोर चलाए।
2019 में की थी निवेश की घोषणा
बता दें कि साल 2019 में एपल ने भारत में विस्तार की योजना के बारे में बताया था। तब एपल की ओर से जानकारी मिली थी की कंपनी आगामी दो से तीन साल में भारत में एक हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसी दौरान कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि कंपनी जल्द ही अपना पहला रिटेल स्टोर मुंबई में खोल सकती है और मुंबई के बाद एपल अपना अगला स्टोर दिल्ली में खोलेगी।
इतना रहा मुनाफा
तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 92,270 करोड़ रुपये (13.7 अरब डॉलर) रहा। आईफोन की बिक्री पिछले साल की सितंबर तिमाही के मुकाबले 33.4 अरब डॉलर (2.37 लाख करोड़ रुपये) रही। हालांकि, कुल आय बढ़कर 64 अरब डॉलर (4.54 लाख करोड़ रुपये) रही।
इनकी बढ़ी बिक्री
इस दौरान कंपनी के जिन उत्पादों की बिक्री बढ़ गई, उनमें सर्विसेज की 18 फीसदी, वियरेबल्स डिवाइसेस की 54 फीसदी, आईपैड की 17 फीसदी शामिल है। वहीं वैश्विक आधार पर आईफोन की बिक्री में नौ फीसदी और मैक की बिक्री में पांच फीसदी की गिरावट देखने को मिली। मैक की बिक्री से कंपनी को सात अरब डॉलर की आय हुई है।