आईफोन की कम बिक्री से गिरा टिम कुक का वेतन, 2019 में मिले केवल 83 करोड़ रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व भर में आईफोन की गिरती बिक्री का असर टिम कुक के वेतन पर भी देखने को मिला है। 2019 में टिम कुक को कुल वेतनमान के तौर पर 83 करोड़ रुपये (1.16 करोड़ डॉलर) मिले हैं। वहीं 2018 में कुक को कुल वेतन के तौर पर 1,12,66,47, 700 (1.57 करोड़ डॉलर) मिले थे। इस हिसाब से कुक की सैलरी में एक साल के अंदर ही 29 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ा है।
बेस सैलरी के तौर पर मिले 30 लाख डॉलर
टिम को 2019 में बेस सैलरी के तौर पर 30 लाख डॉलर मिले। इसके अलावा इसमें बोनस और अन्य भत्ते भी शामिल हैं। हालांकि 2019 में बोनस के तौर पर मिलने वाली रकम में ही 77 लाख डॉलर का नुकसान उठाना पड़ेगा। हालांकि एक साल के दौरान एपल की बिक्री में केवल 28 फीसदी का इजाफा देखने को मिला। अगर बिक्री टारगेट 100 फीसदी के पार होता तो फिर टिम को 2018 की तरह 1.20 करोड़ डॉलर का बोनस मिलता।
एपल ने दी है कुक को निजी विमान की सुविधा
सुरक्षा कारणों से टिम कुक को एपल की तरफ से निजी विमान मिला हुआ है, जो उनकी निजी और आधिकारिक यात्राओं को पूरा करता है। आईफोन की बिक्री में कमी से अब एपल अपनी आय बढ़ाने के लिए डिजिटल कंटेंट और सेवाओं को बेच रहा है। एपल ने एक्सचेंज कमीशन में फाइल की गई रिपोर्ट में कहा है कि 2019 में उसकी कुल बिक्री 26020 करोड़ डॉलर रही और परिचालन आय 6390 करोड़ डॉलर रही है।
सुंदर पिचाई को मिलेगा 1718 करोड़ का पैकेज
अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई को सालाना 1718 करोड़ रुपये (24.2 करोड़ डॉलर) का पैकेज मिलेगा। पिचाई को हाल ही में गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट का सीईओ बनाया गया था। इसके साथ ही पिचाई की बेसिक सैलरी में 200 फीसदी का इजाफा किया गया है।नया सैलरी पैकेज एक जनवरी 2020 से लागू होगा। पिचाई को अगले साल बेसिक सैलरी के तौर पर 20 लाख डॉलर (14.2 करोड़ रुपये) मिलेंगे। वहीं 24 करोड़ डॉलर (1704 करोड़ रुपये) स्टॉक ऑप्शन के तौर पर मिलेंगे।
24 करोड़ डॉलर में से 12 करोड़ डॉलर का स्टॉक अवॉर्ड तिमाही किश्तों में मिलेगा। 2018 में पिचाई की गूगल सीईओ के तौर पर 4.6 करोड़ रुपये बेसिक सैलरी मिली थी, अब इसमें 200 फीसदी का इजाफा हुआ है। 2018 में पिचाई को कुल 19 लाख डॉलर (135 करोड़ रुपये) के वेतन-भत्ते मिले थे।
इसमें 6.5 लाख डॉलर (4.6 करोड़ रुपये) बेसिक सैलरी थी। फॉक्स न्यूज के अनुसार, एक हफ्ते में सुंदर पिचाई अगर 40 घंटे काम करते है, तो ऐसे में उनकी हर घंटे की सैलरी 2,25,961 डॉलर यानी करीब 1.60 करोड़ रुपये बैठती है।