फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   anand mahindra to step down as chairman of mahindra and mahindra from april 2020

महिंद्रा एंड महिंद्राः आनंद महिंद्रा छोड़ेंगे चेयरमैन का पद, अनीश शाह 2022 में बनेंगे एमडी-सीईओ

Fri, 20 Dec 2019 04:56 PM IST
Trainee Trainee बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 20 Dec 2019 04:56 PM IST
विज्ञापन
anand mahindra to step down as chairman of mahindra and mahindra from april 2020
आनंद महिंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

आनंद महिंद्रा 1 अप्रैल, 2020 से महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) के कार्यकारी चेयरमैन नहीं रहेंगे। देश की अग्रणी वाहन कंपनियों में से एक एमएंडएम ने शुक्रवार को अपने आला प्रबंधन में व्यापक बदलाव का एलान करते हुए कहा कि आनंद महिंद्रा 1 अप्रैल, 2020 से कंपनी में गैर कार्यकारी चेयरमैन रहेंगे। कंपनी ने शेयर बाजार में दी गई फाइलिंग के माध्यम से यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


माना जा रहा है कि कंपनी की उत्तराधिकार योजना के तहत ये बदलाव किए गए हैं। हालांकि एमएंडएम ने एक बयान में कहा कि सेबी के नए दिशानिर्देशों के तहत यह बदलाव किया गया है। कंपनी ने कहा कि पवन कुमार गोयनका को फिर से कंपनी में प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही गोयनका को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है, यह बदलाव 1 अप्रैल, 2020 से लागू होगा। कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक वाहनों से संबंधित योजनाओं को लागू करने और निकट भविष्य में फोर्ड इंडिया परिचालन के साथ अपने तालमेल को भुनाने के उद्देश्य से सीईओ पद तैयार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोयनका की जगह लेंगे शाह

एमएंडएम के मौजूदा समूह अध्यक्ष (रणनीति) अनीश शाह आगे गोयनका की जगह लेंगे, जो 1 अप्रैल, 2021 को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। शाह को 1 अप्रैल, 2020 से एक साल के लिए मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) की भूमिका संभालेंगे और वह मौजूदा सीएफओ वीएस पार्थसारथी की जगह लेंगे। 

ग्रुप प्रेसिडेंट (स्ट्रैटजी) अनीष शाह 1 अप्रैल 2020 से चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (सीएफओ) का पद संभालेंगे। मौजूदा सीएफओ वीएस पार्थसारथी 1 अप्रैल को पद छोड़ देंगे। वे मोबिलिटी सर्विसेज सेक्टर को हेड करेंगे। आफ्टर मार्केट, महिंद्रा लॉजिस्टिक और ऑटो मोबिलिटी सर्विसेज को मिलाकर मोबिलिटी सर्विसेज सेक्टर बनाया जा रहा है। अनीष शाह 2 अप्रैल 2021 को एमडी और सीईओ बन जाएंगे। इस पद पर उनका कार्यकाल 31 मार्च 2025 तक होगा।

कंपनी में ये भी हुए बड़े बदलाव

इसके अलावा कंपनी ने कई और पदों पर भी बदलाव करने की घोषणा की है। इसके अनुसार, राजेश जेजुरिकर (प्रेसिडेंट- फार्म इक्विपमेंट सेक्टर) 1 अप्रैल से अतिरिक्त निदेशक बनेंगे। नियुक्ति के बाद कंपनी की अगली एजीएम तक अतिरिक्त निदेशक रहेंगे। वहीं सी पी गुरनानी टेक महिंद्रा के एमडी और सीईओ होंगे और वो एमएंडएम के बोर्ड में बतौर नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर शामिल होंगे। राजीव दुबे, ग्रुप प्रेसिडेंट (एचआर एंड कॉर्पोरेट सर्विसेज) और सीईओ (आफ्टर-मार्केट सेकटर) 1 अप्रैल को रिटायर हो जाएंगे। इसके बाद सलाहकार की भूमिका में जुड़े रहेंगे। रुजबेह ईरानी ग्रुप (एचआर एंड कम्युनिकेशंस) के हेड बनेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed