{"_id":"5f6ac1f9d11da301ea7a977e","slug":"american-company-kkr-to-invest-rs-5550-crore-in-reliance-retail","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिलायंस रिटेल में अमेरिकी कंपनी KKR खरीदेगी 1.28 फीसदी हिस्सेदारी, 5550 करोड़ में हुई डील","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
रिलायंस रिटेल में अमेरिकी कंपनी KKR खरीदेगी 1.28 फीसदी हिस्सेदारी, 5550 करोड़ में हुई डील
Wed, 23 Sep 2020 10:09 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 23 Sep 2020 10:09 AM IST
विज्ञापन
रिलायंस रिटेल में अमेरिकी कंपनी KKR खरीदेगी हिस्सेदारी
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश जुटाने के बाद अब मुकेश अंबानी अपनी रिटेल कंपनी के लिए फंड जुटाने में लगे हैं। मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस रिटेल को अपना दूसरा निवेशक मिल गया है। दुनिया की दिग्गज टेक इन्वेस्टर कंपनी सिल्वर लेक के बाद अब अमेरिकी कंपनी केकेआर ने रिलायंस रिटेल में हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा किया है। केकेआर 1.28 फीसदी हिस्सेदारी 5550 करोड़ रुपये में खरीदेगी।
विज्ञापन
केकेआर का रिलायंस में दूसरा निवेश
केकेआर ने रिलायंस रिटेल में 4.21 लाख करोड़ रुपये के वैल्युएशन पर निवेश किया है। मालूम हो कि साल की शुरुआत में केकेआर ने जियो प्लेटफॉर्म्स में 11,367 करोड़ का निवेश किया था। यह केकेआर का रिलायंस इंडस्ट्रीज की एक सहायक कंपनी में दूसरा निवेश है।
विज्ञापन
ये है कंपनी का लक्ष्य
रिलायंस रिटेल लिमिटेड के देश भर मे फैले 12,000 से ज्यादा स्टोर्स में सालाना करीब 64 करोड़ ग्राहक आते हैं। यह भारत का सबसे बड़ा और सबसे तेजी से विकसित होने वाला रिटेल बिजनेस है। रिलायंस रिटेल के पास देश के सबसे लाभदायक रिटेल बिजनेस तमगा भी है। कंपनी खुदरा वैश्विक और घरेलू कंपनियों, छोटे उद्योगों, खुदरा व्यापारियों और किसानों का एक ऐसा तंत्र विकसित करना चाहती है, जिससे उपभोक्ताओं को किफायती मूल्य पर सेवा प्रदान की जा सके और लाखों रोजगार पैदा किए जा सकें।
विज्ञापन
रिलायंस रिटेल ने अपनी नई वाणिज्य रणनीति के तहत छोटे और असंगठित व्यापारियों का डिजिटलीकरण शुरू किया है। कंपनी का लक्ष्य दो करोड़ व्यापारियों को इस नेटवर्क से जोड़ना है। यह नेटवर्क व्यापारियों को बेहतर टेक्नोलॉजी के साथ ग्राहकों को बेहतर मूल्य पर सेवाएं देने में सक्षम बनाएगा।
मुकेश अंबानी ने किया स्वागत
इस संदर्भ में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा कि, 'रिलायंस रिटेल वेंचर्स में एक निवेशक के रूप में केकेआर का स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है क्योंकि हम सभी भारतीयों के लाभ के लिए भारतीय रिटेल इकोसिस्टम को विकसित करने और बदलने के लिए लगातार आगे बढ़ रहे है। हम अपने डिजिटल सेवाओं और रिटेल बिजनेस में केकेआर के ग्लोबल प्लेटफॉर्म, इंडस्ट्री नॉलेज और ऑपरेशनल एक्सपर्टिस का लाभ लेने को तैयार हैं।'
वहीं केकेआर के सह-संस्थापक हेनरी क्राविस ने कहा कि, 'हम रिलायंस रिटेल वेंचर्स में इस निवेश के माध्यम से रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ अपने संबंधों को और मजबूत कर रहे हैं। रिलायंस रिटेल सभी व्यापारियों को सशक्त बनाने और भारतीय उपभोक्ताओं के रिटेल खरीदारी के अनुभव को बदल रहा है। हम भारत के अग्रणी रिटेलर बनने और एक और समावेशी भारतीय रिटेल इकोनॉमी बनाने के रिलायंस रिटेल के मिशन का पूर्ण समर्थन करते हैं।'
पहले सिल्वर लेक ने किया निवेश
इससे पहले अमेरिका की निजी इक्विटी कंपनी सिल्वर लेक ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) में 7,500 करोड़ रुपये का निवेश करने का एलान किया था। कंपनी रिलायंस में 1.75 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। सिल्वर लेक ने रिलायंस की टेक कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स में भी 10,200 करोड़ रुपये का निवेश किया था।