फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Amazon take over Big bazaar, buying shares of big bazaar full shares

अमेजन का होगा बिग बाजार, किशोर बियानी कहेंगे कंपनी को अलविदा

Tue, 27 Nov 2018 11:03 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Nov 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
Amazon take over Big bazaar, buying shares of big bazaar full shares

विश्व की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी Amazon देश की प्रमुख रिटेल कंपनी बिग बाजार में हिस्सेदारी खरीदने जा रही है। इस हिस्सेदारी के बाद अमेजन को देश के रिटेल सेक्टर में भी घुसने का मौका मिल जाएगा।

विज्ञापन


हालांकि अब खबर आ रही है कि बियानी आगे चलकर के पूरी हिस्सेदारी अमेजन को बेच देंगे। इसके लिए एग्रीमेंट में नियम बनया गया कि 10 साल बाद अमेजन चाहे तो बिग बाजार को संचालित करने वाली कंपनी फ्यूचर रिटेल लिमिटेड में पूरी हिस्सेदारी खरीद सकता है। 
विज्ञापन

 
9.5 फीसदी हिस्सेदारी, खर्च 2500 करोड़ रुपये

किशोर बियानी के स्वामित्व वाले फ्यूचर ग्रुप के पूरे देश में 1100 स्टोर्स हैं। अमेजन 9.5 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए 2500 रुपये खर्च करेगा। इस डील की घोषणा अब दिसंबर में होगी। इससे पहले यह घोषणा 14 नवंबर को होने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्यूचर रिटेल बिग बाजार, ईजी डे और नीलगिरि जैसे फूड एंड ग्रोसरी स्टोर्स का संचालन करती है। फ्यूचर रिटेल के पास 80 से अधिक ब्रांड्स हैं। इसमें से 50 फीसदी उत्पादों की बिक्री कंपनी के खुद के स्टोर्स से होती है। 

अमेजन बेचेगी बिग बाजार के उत्पाद

डील के मुताबिक अमेजन अपनी वेबसाइट पर बिग बाजार के सभी उत्पाद बेचेगी। अमेजन हाल ही में शॉपर्स स्टॉप, मोर सुपरमार्केट मे हिस्सेदारी खरीद चुकी है। इसके अलावा वो स्पेंसर्स में भी हिस्सेदारी खरीदने पर बात कर रही है। 

इसलिए करना चाहती है निवेश

अमेजन इस निवेश के जरिए अपने मुनाफे को बढ़ाना चाहती है। इसके साथ ही वो अपने ग्रोसरी बिजनेस को भी बढ़ाना चाहती है, जिसके लिए अभी विदेशी कंपनियां सीधे तौर पर फूड रिटेल बिजनेस में निवेश नहीं कर सकती हैं। कंपनी को अपना ग्रोसरी बिजनेस बढ़ाने के लिए केवल भारत में तैयार खाद्य उत्पादों को बेचने की अनुमति होगी।   

बियानी ने की थी जेफ बेजॉस से मुलाकात

Amazon take over Big bazaar, buying shares of big bazaar full shares
big bazaar

किशोर बियानी ने साल की शुरुआत में अमेजन के मालिक जेफ बेजॉस से अमेरिका में मुलाकात की थी। अमेजन को भी भारत सरकार की तरफ से ग्रोसरी और फूड स्टोर खोलने की इजाजत पहले से ही मिल चुकी है। दोनों कंपनियों के मालिकों ने पार्टनरशिप और स्टेक सेल के मुद्दों पर बात की थी। 

वॉलमार्ट ने किया था फ्लिपकार्ट का अधिग्रहण

हाल ही अमेरिकी कंपनी walmart ने Flipkart में हिस्सा खरीदा था। फ्लिपकार्ट के प्रमोटर-संस्थापक बिन्नी बंसल और सचिन बंसल ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी को बेच दिया था। फ्यूचर रिटेल का मार्केट कैप 26648 करोड़ रुपये है। अमेजन शुरुआत में कंपनी की 30 फीसदी तक हिस्सेदारी को खरीद सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed