फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Amazon is all set to start its food delivery business in India

अमेजन के जेफ बेजोस जल्द शुरू करेंगे फूड डिलीवरी सेवा, स्विगी-जोमैटो से होगा मुकाबला

Sat, 29 Feb 2020 04:25 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नवई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नवई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 29 Feb 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
Amazon is all set to start its food delivery business in India

अमेरिका की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन  जल्द ही भारतीय बाजार में फूड डिलीवरी कारोबार में उतरने जा रही है। अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस ने भारत में फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी और जोमैटो से मुकाबला करने की तैयारी कर ली है। 

विज्ञापन


फूड डिलीवरी कारोबार के लिए बंगलूरू में पायलट प्रोजेक्ट भी चल रहा है। साथ ही इसको रेस्टोरेंट को जोड़ने के लिए अमेजन ने इंफोसिस के सह-संस्थापक एन नारायणमूर्ति के वेंचर काटामरान के साथ हाथ भी मिलाया है।

विज्ञापन

दो घंटे में डिलीवरी देने वाली सप्लाई चेन का लिया सहारा 

बता दें कि अमेजन ने फूड डिलीवरी सेवा देने के लिए अपनी दो घंटे में डिलीवरी देने वाली सप्लाई चेन का सहारा लिया है। इकोनॉमिक्स टाइम्स की खबर के अनुसार, इस सप्लाई चेन को स्थापित करने में अमेजन ने बड़ी मात्रा में निवेश किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्विगी और जोमैटो से होगा मुकाबला 

इस सेगमेंट में अमेजन का सीधा मुकाबला स्विगी और जोमैटो से होगा। खास बात ये है कि अमेजन ऐसे समय में इस कारोबार में उतर रही है, जब स्विगी और जोमैटो ने ग्राहक डिस्काउंट घटा दिए हैं। साथ ही उबर ईट्स ने भी डिलीवरी कारोबार को अलविदा कह दिया है। पिछले माह उबर ने अपना फूड डिलीवरी कारोबार जोमैटो को बेच दिया था।

मार्च में लॉन्च हो सकती है नई सुविधा

मौजूदा समय में अमेजन ग्रॉसरी, इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर घरेलू उत्पादों से जुड़े कारोबार कर रही है। मामले से जुड़े एक सूत्र की रिपोर्ट से पता चला कि अमेजन अपनी इस नई सेवा को मार्च में लॉन्च कर सकती है। यह सेवा अमेजन प्राइम एप पर उपलब्ध होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed