{"_id":"5eb257c28ebc3e9097269ae3","slug":"airlines-will-start-with-all-precautions-after-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधानी के साथ लॉकडाउन के बाद शुरू होंगी उड़ानें, टर्मिनल में होगी कॉन्टेक्टलेस एंट्री","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
सावधानी के साथ लॉकडाउन के बाद शुरू होंगी उड़ानें, टर्मिनल में होगी कॉन्टेक्टलेस एंट्री
Wed, 06 May 2020 11:52 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 06 May 2020 11:52 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए देश में 25 मार्च से लॉकडाउन है। इसकी वजह से देश में घरेलू हवाई सेवाएं भी बंद हैं। लेकिन लॉकडाउन के बाद इन्हें फिर से शुरू करने के लिए देश के विभिन्न एयरपोर्ट अथॉरिटी तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन
एयरपोर्ट और हवाई यात्रा से वायरस का संक्रमण न फैले, इसके लिए एक विस्तृत रोडमैप तैयार किया जा रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट की संचालक संस्था दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड, हैदराबाद की राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट सहित अन्य एयरपोर्ट ने संक्रमण रोकने के लिए प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन
हाल ही में दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के अधिकारी ने जानकारी दी थी कि भीड़भाड़ से बचने के लिए प्रवेश द्वार पर स्वचालित चेक-इन मशीनें एयरलाइन को उपल्बध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) के अनुसार, हवाई अड्डे पर भीड़भाड़ से बचने के लिए सभी खाद्य, पेय और खुदरा दुकानें खुली रहेंगी और यात्रियों के सामान के लिए कीटाणुनाशक सुरंग बनाई जाएगी।
भारत में एयरपोर्ट पर उन पॉइंट्स की पहचान की जा रही है, जहां पर एयरपोर्ट कर्मी, यात्री और उनकी सहूलियतों से जुड़ी चीजें एक-दूसरे के संपर्क में आते हैं। इससे उनको डिसइन्फेक्ट करने के साथ ही कोरोना के संक्रमण से काफी हद तक बचा जा सकता है। इसके लिए टर्मिनल में प्रवेश के लिए कॉन्टेक्टलेस सिस्टम बनाया गया है, जिससे यात्री एक दूसरे के संपर्क में नहीं आएंगे।
अन्य जरूरी कदमों के तहत फोरकोर्ट एरिया में एक डिसइन्फेक्टेंट टनल बनाई गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि एयरपोर्ट पहुंचने के बाद यात्री सबसे पहले बैगेज ट्राली के संपर्क में आते हैं। लिहाजा, सबसे पहले ट्रॉली के हैंडल से संक्रमण एक यात्री से दूसरे में फैलने की आशंका होती है। यात्रियों के चेक-इन के लिए भी अलग-अलग गेट नंबर निर्धानित किए जाएंगे।