{"_id":"5d2c09e28ebc3e6cde2374fb","slug":"air-india-pilot-suspended-for-three-months-after-being-positive-in-breath-analyser-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर फ्लाइट में सवार हुआ एयर इंडिया का पायलट, तीन महीने के लिए सस्पेंड","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
शराब पीकर फ्लाइट में सवार हुआ एयर इंडिया का पायलट, तीन महीने के लिए सस्पेंड
Mon, 15 Jul 2019 10:36 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Mon, 15 Jul 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
AIR INDIA
- फोटो : PTI
13 जुलाई को दिल्ली में हुए ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने पर एयर इंडिया के एक पायलट को तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। पायलट को बंगलूरू के लिए उड़ान भरनी थी। पायलट ने कॉकपिट में अतिरिक्त क्रू मेंबर के रूप में उड़ान भरने का अनुरोध किया क्योंकि फ्लाइट में जगह नहीं थी। इसलिए उसे प्लेन से उतार दिया गया।
विज्ञापन
An Air India Pilot grounded for 3 months after being tested positive in Breath Analyser test in Delhi on July 13. He had to fly to Bengaluru, and he requested to fly in cockpit as Additional Crew Member because the flight was full. He was deplaned. pic.twitter.com/guC5IWioit
— ANI (@ANI) July 15, 2019विज्ञापन
यह है नियम
नियम के अनुसार उड़ान से पहले सभी क्रू मेंबर की जांच होती है कि उन्होंने शराब तो नहीं पी रखी है। इस टेस्ट में एयर इंडिया का पायलट फेल हो गया था। इसलिए उसे तुरंत प्लेन से उतार दिया गया और बाद में एयरलाइन ने उसे तीन महीने के लिए ग्राउंड करने का फैसला किया।
विज्ञापन
एयर इंडिया के कैप्टन को भी किया था बर्खास्त
इससे पहले जून में एयर इंडिया के कैप्टन रोहित भसीन के खिलाफ आस्ट्रेलियाई क्षेत्रीय मैनेजर ने सिडनी एयरपोर्ट पर दुकान से सामान चोरी करने की शिकायत की थी। एयर इंडिया ने कार्रवाई करते हुए कैप्टन रोहित भसीन को बर्खास्त कर दिया था। भसीन एआई 301 फ्लाइट के कमांडर (पायलट) में से एक थे। इस विमान को 22 जून को सुबह 10.45 बजे (स्थानीय समयानुसार) सिडनी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी।तब एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया था कि उन्हें एक प्रारंभिक रिपोर्ट मिली है जिसमें कहा गया है कि कैप्टन रोहित भसीन जो क्षेत्रीय निदेशक के रूप में भी काम कर कर रहे हैं, उन्होंने सिडनी में ड्यूटी फ्री शॉप से एक पर्स उठाया था। प्रारंभिक कार्रवाई में एयर इंडिया ने जांच गठित की थी और कैप्टन को बर्खास्त कर दिया गया था।