{"_id":"5f1aba238ebc3e9fea1d842f","slug":"after-america-now-spicejet-will-start-flights-on-india-britain-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका के बाद अब ब्रिटेन के लिए भी उड़ान भरेगी स्पाइसजेट, ऐसा करने वाली पहली बजट एयरलाइन","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
अमेरिका के बाद अब ब्रिटेन के लिए भी उड़ान भरेगी स्पाइसजेट, ऐसा करने वाली पहली बजट एयरलाइन
Fri, 24 Jul 2020 04:08 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 24 Jul 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
स्पाइसजेट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजट एयरलाइन स्पाइसजेट को भारत से ब्रिटेन के लिए उड़ान सेवाएं शुरू करने की अनुमति मिल गई है। कंपनी ने शुक्रवार को इस बारे में शेयर बाजार को जानकारी दी। कंपनी को भारत की अनुसूचित एयरलाइन का दर्जा मिल चुका है। कंपनी ने कहा कि द्विपक्षीय हवाई यातायात सेवा समझौते के तहत भारत और ब्रिटेन की सरकार ने स्पाइसजेट को 'भारत-ब्रिटेन' वायुमार्ग पर सेवा शुरू करने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन
अभी सिर्फ एयर इंडिया करती है परिचालन
'हवाई सेवा समझौता' एक द्विपक्षीय समझौता होता है जो दोनों देशों के बीच अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ान सेवाएं शुरू करने की अनुमति देता है। स्पाइसजेट को यह अनुमति ऐसे समय में मिली है जब कोरोना वायरस के चलते देशभर में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 22 मार्च से पाबंदी है। मौजूदा समय में केवल सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया भारत और ब्रिटेन के बीच उड़ानों का परिचालन कर रही है।
विज्ञापन
इससे पहले अमेरिका के लिए भी मिली अनुमति
कल ही स्पाइसजेट को अमेरिका के लिए भी उड़ान शुरू करने की अनुमति मिली थी। स्पाइसजेट देश की पहली बजट एयरलाइन है जो अमेरिका के लिए उड़ानों का परिचालन शुरू करने जा रही है। इस संदर्भ में स्पाइसजेट के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा था कि भारत और अमेरिका के बीच परिचालन के लिए भारतीय अनुसूचित एयरलाइन का दर्जा मिलने से कंपनी अपने अंतरराष्ट्रीय विस्तार की योजना को अधिक बेहतर तरीके से बना सकेगी।
विज्ञापन
विस्तारा को मिली एयरबस ए321नियो विमान की डिलीवरी
विस्तारा को एयरबस के हैम्बर्ग कारखाने से पहले ए321नियो विमान की आपूर्ति मिल गई है। तीन श्रेणियों के केबिन विन्यास वाले इस विमान में 188 सीटें हैं। विस्तारा ने शुक्रवार को बयान में यह जानकारी दी। ए321नियो छोटे आकार का विमान है। इसका इस्तेमाल छोटी और मध्यम दूरी की सात घंटे तक की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए हो सकता है।
विस्तारा ने कहा कि इस विमान में 12 बिजनेस श्रेणी, 24 प्रीमियम इकनॉमी श्रेणी तथा 152 इकोनॉमी श्रेणी की सीटें होंगी। बिजनेस श्रेणी में सीटें 2-2 के विन्यास में और अन्य दोनों श्रेणियों में 3-3 के विन्यास में होंगी। इससे पहले फरवरी में एयरलाइन ने लंबी दूरी के अंतरराष्ट्रीय परिचालन के लिए अपने बेड़े में पहला बड़े आकार का बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान शामिल किया था।