फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Aditya Birla Sun Life AMC IPO Open For Subscription On September 29 Issue Price Band Fixed At Rs 695-712

निवेश का मौका: 29 सितंबर को खुलेगा आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC का IPO, जानिए कितने में मिलेगा शेयर

Fri, 24 Sep 2021 03:13 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 24 Sep 2021 03:13 PM IST
सार

जब कोई कंपनी या सरकार पहली बार आम लोगों के सामने कुछ शेयर बेचने का प्रस्ताव रखती है तो इस प्रक्रिया को प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश यानी आईपीओ कहा जाता है।

विज्ञापन
Aditya Birla Sun Life AMC IPO Open For Subscription On September 29 Issue Price Band Fixed At Rs 695-712
आईपीओ - फोटो : pixabay

विस्तार

पिछले साल प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) बाजार गुलजार रहा। तरलता की बेहतर स्थिति तथा निवेशकों की उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया के चलते कंपनियों ने साल 2020 में आईपीओ के जरिए करोड़ों रुपये जुटाए हैं। इस साल भी आईपीओ बाजार से निवेशकों को बंपर मुनाफा हुआ है। आईपीओ बाजार में हलचल अब भी जारी है। अगले हफ्ते आदित्य बिड़ला ग्रुप की एएमसी इकाई आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमएसी (Aditya Birla Sun Life AMC) का आईपीओ खुलने जा रहा है। आइए जानते हैं इसकी खास बातें-

विज्ञापन
  • आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 695 रुपये से 712 रुपये प्रति शेयर तय किया है। 
  • कंपनी ने लॉट साइज 20 शेयर्स का तय किया है। इस तरह निवेशक इसमें कम से कम 13,900 रुपये निवेश कर सकते हैं। 
  • निवेशकों के लिए कंपनी का इश्यू 29 सितंबर को खुलेगा। इसमें एक अक्तूबर तक निवेश किया जा सकता है। 
  • यह आईपीओ 3.88 करोड़ इक्विटी शेयरों का होगा। इसमें आदित्या बिड़ला कैपिटल की ओर से 28.51 लाख इक्विटी शेयर्स का ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। वहीं सन लाइफ एएमसी 1.6 करोड़ शेयर्स ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचेगी। जिसमें 1.94 लाख इक्विटी शेयर आदित्य बिड़ला कैपिटल के शेयरहोल्डर्स के लिए आरक्षित होंगे।
  • विज्ञापन
  • अपर बैंड के हिसाब से कंपनी की 2,768 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।
  • इस आईपीओ का 50 फीसदी हिस्सा QIB निवेशकों के लिए, 35 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए और 15 पीसदी हिस्सा गैर संस्थागत निवेशकों के लिए रिजर्व है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने वाली चौथी म्यूचुअल फंड कंपनी
मालूम हो कि यह शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने वाली देश की चौथी म्यूचुअल फंड कंपनी है। मौजूदा समय में एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, निप्पॉन म्यूचुअल फंड और यूटीआई म्यूचुअल फंड घरेलू शेयर बाजार में सूचीबद्ध हैं। सबसे पहले निप्पॉन साल 2017 में सूचीबद्ध हुई थी। 


आईपीओ से अच्छे पैसे कमा सकते हैं निवेशक 
जब भी कोई कंपनी या सरकार पहली बार आम लोगों के सामने कुछ शेयर बेचने का प्रस्ताव रखती है तो इस प्रक्रिया को प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) कहा जाता है। आईपीओ में पैसा लगाकर निवेशक अच्छे पैसे कमा सकते हैं। पिछले साल कंपनियों ने प्राइमरी मार्केट से 31,000 करोड़ रुपये जुटाए। कुल 16 आईपीओ लॉन्च हुए, जिनमें से 15 की लॉन्चिंग दूसरी छमाही में हुई थी। 2019 के पूरे साल में 16 आईपीओ के जरिए 12,362 करोड़ रुपये जुटाए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed