फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Adani Ports And Sez raised fund of 900 Crore rupees from debentures

डिबेंचर के जरिए अडाणी पोर्ट्स एंड सेज ने जुटाए 900 करोड़ रुपये

Fri, 11 Sep 2020 02:32 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 11 Sep 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
Adani Ports And Sez raised fund of 900 Crore rupees from debentures
अडाणी ग्रुप - फोटो : सोशल मीडिया

अडाणी पोर्ट्स एंड सेज ने निजी नियोजन के आधार पर गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) आवंटित कर 900 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी ने शेयर बाजारों को इस बारे में शुक्रवार को सूचित किया। सूचना के मुताबिक, 'कंपनी ने 10,00,000 रुपये अंकित मूल्य के 9,000 सूचीबद्ध, सुरक्षित और भुनाने योग्य एनसीडी जारी कर शुक्रवार को 900 करोड़ रुपये जुटाए। इनका आवंटन निजी नियोजन के आधार पर किया गया।' 

विज्ञापन


कंपनी ने कहा कि इन एनसीडी को बीएसई पर थोक बांड बाजार श्रेणी में सूचीबद्ध कराया जाएगा। मालूम हो कि हाल ही में अडाणी समूह ने घोषणा की थी कि वह मुंबई हवाईअड्डे में 74 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगा। मुंबई एयरपोर्ट्स में कंट्रोलिंग इंटरेस्ट हासिल करने पर उद्योगपति गौतम अडाणी ने कहा कि, 'मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पूरी तरह से विश्वस्तरीय है और मैं इस तरह के उत्कृष्ट हवाई अड्डे के निर्माण के लिए जीवीके समूह की सराहना करता हूं।' 
विज्ञापन


ये है समूह का लक्ष्य  
अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने जीवीके एयरपोर्ट डेवलपर्स के ऋण के अधिग्रहण के लिए करार किया है। ऋण को इक्विटी में बदला जाएगा। उद्योगपति गौतम अडाणी के अडाणी समूह का लक्ष्य देश की सबसे बड़ी हवाईअड्डा परिचालक कंपनी बनना है। मुंबई हवाईअड्डा देश के दूसरा सबसे व्यस्त हवाईअड्डा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अडाणी समूह मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (मायल) में एयरपोर्ट्स कंपनी ऑफ साउथ अफ्रीका (एसीएसए) तथा बिडवेस्ट की 23.5 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए भी कदम उठाएगा। इसके लिए उसे भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की मंजूरी मिल चुकी है। यह सौदा पूरा होने के बाद जीवीके की 50.50 फीसदी हिस्सेदारी के साथ मुंबई हवाईअड्डे में अडाणी समूह की हिस्सेदारी 74 फीसदी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed