फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Adani Group and Piramal industries included among four bidders for DHFL

अडाणी समूह व पीरामल एंटरप्राइजेज समेत इन चार कंपनियों ने लगाई DHFL के लिए बोली

Mon, 19 Oct 2020 12:36 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 19 Oct 2020 12:36 PM IST
विज्ञापन
Adani Group and Piramal industries included among four bidders for DHFL
dhfl - फोटो : Amar ujala

वित्तीय कंपनी डीएचएफएल के लिए बोली लगाने वाली चार संस्थाओं में अडाणी समूह और पीरामल एंटरप्राइजेज शामिल हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। डीएचएफएल दिवालिया प्रक्रिया में रखी गई पहली वित्तीय सेवा कंपनी है। सूत्रों ने बताया कि इनके अलावा अमेरिका स्थित ओकट्री और हांगकांग स्थित एससी लॉवी ने अंतिम बोली दाखिल करने के आखिरी दिन 17 अक्तूबर को डीएचएफएल के लिए बोली लगाई है। 

विज्ञापन


पहले कंपनी के बोर्ड को किया था बर्खास्त 
भारतीय रिजर्व बैंक ने नवंबर में डीएचएफएल को दिवालिया प्रक्रिया के लिए राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के हवाले किया था। डीएचएफएल पहली वित्तीय कंपनी है, जिसे आरबीआई ने धारा 227 के तहत विशेष शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए एनसीएलटी में भेजा गया। इससे पहले कंपनी के बोर्ड को बर्खास्त कर दिया गया था और आर सुब्रमण्यम कुमार को प्रशासक नियुक्त किया गया था। कुमार आईबीसी के तहत दिवालिया पेशेवर भी हैं। 
विज्ञापन


किस कंपनी ने कितने की लगाई बोली
सूत्रों के अनुसार, ओकट्री ने पूरी कंपनी के लिए बोली लगाई है और बोली 20,000 करोड़ रुपये की है, जबकि कंपनी की देनदारी 95,000 करोड़ रुपये और नकद 10,000 करोड़ रुपये हैं। अडाणी समूह ने डीएचएफएल के 40,000 करोड़ रुपये के थोक और झुग्गी पुनर्वास प्राधिकरण (एसआरए) पोर्टफोलियो के लिए बोली लगाई है, जिसका मूल्यांकन करीब 3,000 करोड़ किया गया है। पीरामल एंटरप्राइजेज ने डीएचएफएल के रिटेल पोर्टफोलियो के लिए बोली लगाई है। कंपनी ने इस कारोबार के लिए 12,000 करोड़ रुपये की बोली लगाई है। बैंकर्स के अनुसार, चौथी बोली लगाने वाली एससी लॉवी की बोली कई शर्तों के साथ है, जिस पर विचार करना संभव नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed