फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Adani Electricity brings green energy for Mumbai customers targets for renewable energy

अडाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई के ग्राहकों के लिए लेकर आया हरित ऊर्जा, जानिए कैसे होगा फायदा

Wed, 07 Apr 2021 04:23 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 07 Apr 2021 04:23 PM IST
सार

  • अडाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड मुंबई ग्रीन एनर्जी इनिशिएटिव लॉन्च कर रहा है।
  • इससे ग्राहक रिन्यूएबल एनर्जी के अपने लक्ष्य निर्धारित कर सकेंगे।
  • एईएमएल 2023 तक ऊर्जा की अपनी जरूरत के 30 फीसदी से ज्यादा की सोर्सिंग अपारंपरिक ऊर्जा से करेगा।

विज्ञापन
Adani Electricity brings green energy for Mumbai customers targets for renewable energy
अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी - फोटो : Adani Group

विस्तार

मुंबई का सबसे बड़ा बिजली वितरक अडाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड (एईएमएल) मुंबई द्वारा ग्रीन एनर्जी (हरित ऊर्जा) को अपनाए जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ग्राहकों के रिन्यूएबल एनर्जी से जुड़े लक्ष्यों और आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए एईएमएल मुंबई ग्रीन एनर्जी इनिशिएटिव लॉन्च कर रहा है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत, ग्राहकों के पास रिन्यूएबल एनर्जी के लिए अपने लक्ष्य निर्धारित करने की लोचशीलता होगी।

विज्ञापन


एईएमएल स्थायित्व के लिए प्रतिबद्ध है और पैरिस समझौते के तहत अपारंपरिक योग्य ऊर्जा से जुड़े लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए भारत की प्रतिबद्धताओं के अनुसार काम कर रहा है। एईएमएल साल 2023 तक ऊर्जा की अपनी जरूरत के 30 फीसदी से ज्यादा की सोर्सिंग अपारंपरिक ऊर्जा से करेगा और फिर इसे 50 फीसदी तक बढ़ाएगा, जिसके लिए आरटीसी पावर से अतिरिक्त 1000 मेगावॉट लेने के लिए उसे एमईआरसी से स्वीकृति मिल चुकी है, जिसमें 51 फीसदी से ज्यादा कम्पोनेंट आरई पावर का होगा।
विज्ञापन


एईएमएल के ग्राहक इन्हें अपना सकते हैं
अतिरिक्त 66 पैसे का भुगतान कर 100 फीसदी आरई पावर प्रदान करने की एमईआरसी द्वारा घोषित मौजूदा योजना के अंतर्गत आरई पावर खरीदने के विकल्प ले सकते हैं।
एईएमएल अपने ग्राहकों को आरई प्रमाणपत्र प्रदान कर सकेगा, क्योंकि उसे वर्ष 2022-23 के अंत तक राजस्थान में हाइब्रिड सौर एवं पवन उत्पादन से 700 मेगावाट की आपूर्ति मिलेगी। इसमें ग्रीन एनर्जी के महत्वपूर्ण कम्पोनेंट के साथ अतिरिक्त 1000 मेगावाट बिजली भी जुड़ेगी (इसे एमईआरसी के पास अनुमोदन के लिए भेजा जा चुका है)।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राहकों को मिलेगी मदद 

  • एमईआरसी के अनुमोदन के अनुसार, एईएमल (महाराष्ट्र के अन्य सभी डिस्कॉम्स की तरह) अब अपने ग्राहकों को 66 पैसा प्रति यूनिट के अतिरिक्त टैरिफ के साथ नवीकरण योग्य ऊर्जा के माध्यम से ऊर्जा से जुड़ी उनकी 100 फीसदी जरूरत पूरी करने का विकल्प दे रहा है।
  •  एईएमएल की नई पहल से उसके उन ग्राहकों को मदद मिलेगी, जिनका ग्लोबल फुटप्रिंट है और जिनका लक्ष्य अपारंपरिक स्रोतों से अपने कुल ऊर्जा उपभोग का 25 फीसदी या ज्यादा हिस्सा सोर्स करना है, और यह आरई प्रमाणपत्रों से हो सकता है। यह खोजपरक कदम ग्राहकों के स्थायित्व सम्बंधी लक्ष्यों की पूर्ति में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

अपारंपरिक ऊर्जा की सीधी आपूर्ति और अप्रत्यक्ष समायोजन को मिलाकर एईएमएल अपने कॉर्पोरेट ग्राहकों को मुंबई, भारत और वैश्विक स्तर पर स्थायित्व के लिए अपनी प्रतिबद्धताओं पर खरा उतरने के योग्य बनाएगा।

एईएमएल के सीईओ ने दिया बयान
इस संदर्भ में एईएमएल के सीईओ और एमडी श्री कंदर्प पटेल ने कहा, 'कंपनी अपनी अपारंपरिक ऊर्जा परियोजनाओं का विस्तार कर रही है, जिससे उसके ग्राहक अपनी ऊर्जा के स्रोत का चुनाव करने के लिए सशक्त होंगे और ग्रीन इलेक्ट्रॉन्स सभी की पहुंच में होंगे और हरित ऊर्जा को अपनाना आसान होगा। हम मुंबई में बिना किसी बदलाव या रुकावट के हरित ऊर्जा की 100 फीसदी आपूर्ति और प्रमाणपत्रों की गारंटी दे सकते हैं। हम सभी ग्राहकों के लिए अपारंपरिक योग्य ऊर्जा के व्यक्तिपरक समाधान निर्मित करेंगे, ताकि वे अपारंपरिक ऊर्जा के अवसरों का पूरा फायदा लें और अपने सस्टेनेबिलिटी लक्ष्यों को हासिल करें।'

एक स्वैच्छिक प्रोग्राम है ग्रीन एनर्जी इनिशिएटिव
मुंबई ग्रीन एनर्जी इनिशिएटिव एक स्वैच्छिक प्रोग्राम है, जो एईएमएल के मौजूदा और संभावित ग्राहकों के लिए है। सभी मौजूदा और नए ग्राहक इसमें भाग ले सकते हैं। एईएमएल ऐसे ग्राहकों के लिए मासिक प्रमाणपत्र जारी करेगा, जिसमें बिजली की उनकी जरूरतों का वह फीसदी होगा, जिसे अपारंपरिक ऊर्जा से सोर्स किया गया हो।
 एईएमएल एक स्थायी भविष्य के लिए अपने ग्राहकों से इस खोजपरक पहल में भाग लेने का आग्रह करता है। एईएम आरई 100 के सभी सदस्यों का स्वागत करता है, जो कि एक वैश्विक पहल है, जिसमें विश्व के सबसे प्रभावशाली बिजनेस एक साथ आते हैं, जो 100 फीसदी नवीकरण योग्य बिजली के लिए प्रतिबद्ध हैं।

एईएमएल अपने ग्राहकों को किफायती, भरोसेमंद और स्थायी बिजली आपूर्ति देने पर केंद्रित है। एईएमएल आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक ग्राहकों के एक विविधतापूर्ण समूह को सेवा देता है और हर उपभोक्ता की आकांक्षाओं को समझता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed