फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   56 companies given superbrands seal for innovation in digital branding

देश की 56 कंपनियां बनी सुपरब्रांड्स, वैश्विक बाजारों में बनानी होगी पैठः अमिताभ कांत

Mon, 24 Sep 2018 06:03 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 24 Sep 2018 06:03 PM IST
विज्ञापन
56 companies given superbrands seal for innovation in digital branding

देश की 56 प्रमुख कंपनियों को वर्ष 2018 के लिए सुपरब्रांड्स के अवार्ड से नवाजा गया। इन कंपनियों में एफएमसीजी, फॉर्मा, ऑटो, हेल्थकेयर, लॉजिस्टिक्स, सीमेंट और रिटेल सेक्टर में कार्य कर रही है और इनके नाम से देश का आम आदमी भी काफी अच्छे से परिचित हैं।

विज्ञापन


भारतीय कंपनियों में हो रहा है इनोवेशन

इस साल जिन कंपनियों को अवार्ड दिया गया है, उनमें से ज्यादातर इनोवेशन पर ध्यान दे रही हैं। नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारतीय ब्रांड्स की जागरूकता और स्वीकृति बनाने के लिए, हमारी जबरदस्त क्षमता के बावजूद, ऐसा करना भारत के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन


जबकि भारत को योग, बॉलीवुड और क्रिकेट के लिए वैश्विक जागरूकता पैदा करने में सफलता मिली है जो वैश्विक ब्रांड बिल्डिंग के महान उदाहरण हैं। हमें वैश्विक उपभोक्ता ब्रांड बनने के लिए भारतीय ब्रांडों को लोकप्रिय बनाने के कई और प्रयासों की आवश्यकता है। वैश्विक स्तर पर ब्रांड बनाने के लिए संपूर्णता, जुनून, संसाधन और उत्कृष्टता जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे ज्यादा विकास दर वाले देश भारत की कंपनियां वैश्विक बाजारों में अपनी पैठ बनाने के लिए हर संभव कदम उठा रही हैं, ऐसे में भारत को विश्व स्तर पर पहचान रखने वाले ग्लोबल सुपर ब्रांड्स बनाने चाहिए।


सुपरब्रांड्स इंडिया की सीएमडी गीतांजलि आनंद ने कहा कि आज के दौर में डिजिटल ब्रांडिंग अब पारंपरिक ब्रांडिंग से अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। भारत में आज सभी क्षेत्रों में ब्रांडिंग लगातार विकसित हो रही है और अपने टीजी तक पहुंचने के लिए सही आवाज पैदा कर रही है।  सुपरब्रांड्स इंडिया देश के शीर्ष ब्रांड्स को असाधारण ब्रांडिंग करने और सुपरब्रांड्स सील के साथ सम्मानित करने के लिए अपना अभियान जारी रखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed