{"_id":"5a2cffad4f1c1bce408bc163","slug":"companies-will-pay-10-to-15-percent-hike-in-2018-after-trimming-of-jobs-in-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरीपेशा लोगों के लिए 'अच्छा' होगा 2018, इस शर्त पर मिलेगी अच्छी हाइक","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
नौकरीपेशा लोगों के लिए 'अच्छा' होगा 2018, इस शर्त पर मिलेगी अच्छी हाइक
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sun, 10 Dec 2017 03:16 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरीपेशा लोगों के लिए साल 2018 अच्छी खबर लेकर आ सकता है, अनुमान लगाया जा रहा है कि साल 2017 के मुकाबले 2018 में नौकरी के ज्यादा अवसर पैदा होंगे, वहीं लोगों की सैलरी में हाइक भी अच्छा मिलेगा। साल 2017 में जहां लोगों को 8-10 प्रतिशत का हाइक मिला वहीं नए साल में कंपनियां 10-15 प्रतिशत का हाइक देने को तैयार हैं।
विज्ञापन
हालांकि, कंपनियों ने कहा है कि यह हाइक उन्हीं लोगों को दिया जाएगा जिनके अंदर 'सही' टैलेंट होगा। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, इंडिया INC ने यह बात कही कि 10-15 प्रतिशत हाइक उन्हें ही देंगे जो ठीक काम जानते होंगे और काम के हिसाब से अपने आपको ढाल लेंगे।
विज्ञापन
EPFO ने अपने नियमों में किया बदलाव, PF जमा करने के अलावा अब मिलेगी एक और खास सुविधा
विज्ञापन
नौकरियों के मामले में साल 2017 कोई खास अच्छा नहीं रहा। सिर्फ बीस प्रतिशत कंपनियां ऐसी थीं जिन्होंने नई भर्तियां की, लेकिन 60 प्रतिशत कंपनियों ने बहुत कम नए लोगों को हायर किया। वहीं आईटी, टेलीकॉम, उत्पादन, इंजीनियरिंग एंड बैंकिंग सेक्टर में छंटनी भी हुई।
नौकरी जाने की वजह: इस साल कई नए बिजनेस मॉडल डेवेलप हुए, आर्टिफिशल इंटेलिजेंस और रोबोटिक प्रोसेस ओटेमेशन जैसी तकनीकें आईं जिन्होंने लोगों की जरूरत कम कर दी थी। नोटबंदी का प्रभाव भी काफी लंबे वक्त तक रहा था ऐसा माना जाता है।