{"_id":"5fc98a0d3b3aac481039380e","slug":"canara-bank-raised-interest-by-0-2-percent-on-fix-deposit","type":"story","status":"publish","title_hn":"Canara Bank FD Interest: केनरा बैंक ने दी खुशखबरी, जानिए एफडी पर कितना बढ़ाया ब्याज","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
Canara Bank FD Interest: केनरा बैंक ने दी खुशखबरी, जानिए एफडी पर कितना बढ़ाया ब्याज
Fri, 04 Dec 2020 06:29 AM IST
Kuldeep Singh
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 04 Dec 2020 06:29 AM IST
विज्ञापन
केनरा बैंक
- फोटो : PTI
सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने कम से कम दो साल की परिपक्वता अवधि की सावधि जमा (एफडी) पर ब्याज दर में 0.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। केनरा बैंक ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा, इस बढ़ोतरी के बाद कम से कम दो साल और तीन साल से कम की परिपक्वता अवधि की सावधि जमा पर अब 5.4 प्रतिशत का ब्याज दिया जाएगा। पहले यह ब्याज दर 5.2 प्रतिशत था।
विज्ञापन
इसके अलावा तीन से 10 साल की परिपक्वता अवधि की सावधि जमा पर ब्याज दर को 5.3 से बढ़ाकर 5.5 प्रतिशत किया गया है। बयान में कहा गया है कि संशोधित दरों पर वरिष्ठ नागरिकों को आधा प्रतिशत ब्याज अधिक दिया जाएगा। नयी दरें 27 नवंबर से प्रभावी हो गई हैं।
विज्ञापन
बयान में कहा गया है कि ब्याज दरों में संशोधन के बाद दो से 10 साल की परिपक्वता अवधि की सावधि जमा पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में केनरा बैंक सबसे अधिक ब्याज दे रहा है।
विज्ञापन