फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business worth Rs 1000 crore estimated between Ramleela, Navratri, Dussehra festival

Business: रामलीला, नवरात्रि, दशहरा के बीच एक हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान, सेल ने बढ़ाई दुकानदारी

Sun, 13 Oct 2024 07:10 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 13 Oct 2024 07:10 PM IST
सार

Diwali Business: दिल्ली में व्यापारियों और उद्यमियों के शीर्ष संगठन  चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने दिल्ली में 11 दिन के त्यौंहारी सीजन को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें राजधानी में बेहतर त्योहारी सीजन होने की बात कही गई है। 

विज्ञापन
Business worth Rs 1000 crore estimated between Ramleela, Navratri, Dussehra festival
सस्ती बाजार - फोटो : Adobe

विस्तार

नवरात्रि, रामलीला और दशहरे के त्योहारी सीजन में केवल दिल्ली में एक हजार करोड़ रुपये का व्यापार होने का अनुमान है। इस दौरान लोगों ने त्योहार में उपयोग की जाने वाली घरेलू वस्तुओं, वाहनों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और कपड़ों की जमकर खरीदारी की है। इससे बाजार को पंख लग गए हैं। अनुमान है कि अगले एक महीने तक बाज़ार में तेजी का यह रुख बरकरार रहेगा और दीपावली के सीजन में लोग जमकर पैसा खर्च करेंगे। 

विज्ञापन


11 दिन के त्यौंहारी सीजन को लेकर एक रिपोर्ट जारी
दिल्ली और देश भर में तीन अक्टूबर से रामलीलाएं, नवरात्रि का सीजन शुरू हुआ था। पूरी राजधानी में करीब एक हजार स्थानों पर  रामलीला, नवरात्रि डांडिया और दशहरा पर्व मनाया गया है। इसमें लोगों की जमकर भागीदारी देखी गई। दिल्ली में व्यापारियों और उद्यमियों के शीर्ष संगठन  चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने दिल्ली में 11 दिन के त्यौंहारी सीजन को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें राजधानी में बेहतर त्योहारी सीजन होने की बात कही गई है। 
विज्ञापन


सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि रामलीलाओं, डांडिया, दशहरा, दुर्गा पूजा के दौरान  कलाकार, सिंगर, मेकअप आर्टिस्ट, टेंट, एलईडी, साउंड, लाइट, म्यूजिक, क्रेन, पोशाक, पुतले बनाने वाले, चाट-पकौड़ी खाने, झूले और खिलौने वालों आदि को कारोबार मिलता है, इसलिए रामलीलाओं और नवरात्रों का अर्थव्यवस्था में बहुत बड़ा योगदान है। इस दौरान लोग अपने परिवार के साथ बाहर निकलते हैं और जमकर पैसा खर्च करते हैं। रामलीलाएं भले ही अक्टूबर से शुरू हुईं, लेकिन इनसे जुड़े लोग महीनों पहले काम शुरू कर देते हैं। किसी रामलीला कमेटी का बजट 25 करोड़ रुपए का होता है तो किसी रामलीला कमेटी का बजट एक करोड़ रुपए तक का होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में एक हजार से अधिक छोटी-बड़ी जगहों पर रामलीलाओं का आयोजन
दिल्ली रामलीला महासंघ के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि इस बार दिल्ली में एक हजार से अधिक छोटी-बड़ी जगहों पर रामलीलाओं का आयोजन किया गया और छोटे बड़े लाखों लोगों को रोजगार मिला। अलग अलग रामलीलाओं में रामेश्वर धाम, केदारनाथ मंदिर आदि की तर्ज पर मंच और गेट सजाए गए। इस बार रामलीलाओं और दशहरा कार्यक्रम में हाईटैक तकनीक और एआई का इस्तेमाल किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed