फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Updates: AI Express to start direct flights connecting Ayodhya with Bengaluru, Kolkata from Jan 17

Air India Express: अयोध्या को सीधे बंगलूरू-कोलकाता से जोड़ेगी एयरलाइन, श्रद्धालुओं को मिलेगी वन-स्टॉप सुविधा

Sat, 30 Dec 2023 01:40 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 30 Dec 2023 01:40 PM IST
सार

Air India Express: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि बंगलूरू-अयोध्या और कोलकाता-अयोध्या मार्ग पर उड़ानें 17 जनवरी से शुरू की जाएंगी। एयरलाइन शनिवार को अयोध्या और दिल्ली के बीच अपनी पहली उड़ानों का संचालन करेगी।

विज्ञापन
Business Updates: AI Express to start direct flights connecting Ayodhya with Bengaluru, Kolkata from Jan 17
एयर इंडिया एक्सप्रेस - फोटो : Air India Express

विस्तार

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शुक्रवार को कहा कि वह 17 जनवरी से अयोध्या को बंगलूरू और कोलकाता से जोड़ने वाली सीधी उड़ानें शुरू करेगी। इस महीने की शुरुआत में एयरलाइन ने अयोध्या और दिल्ली के बीच सीधी उड़ान की भी घोषणा की थी।

विज्ञापन

एयरलाइन ने एक विज्ञप्ति में कहा कि बंगलूरू-अयोध्या और कोलकाता-अयोध्या मार्ग पर उड़ानें 17 जनवरी से शुरू की जाएंगी। एयरलाइन शनिवार को महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे अयोध्या धाम के उद्घाटन के साथ अयोध्या और दिल्ली के बीच अपनी पहली उड़ानों का संचालन करेगी। हवाई अड्डे का उद्घाटन प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयर इंडिया एक्सप्रेस के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी अंकुर गर्ग ने कहा, हमारे नेटवर्क में महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में बंगलूरू और कोलकाता अयोध्या के प्रवेश द्वार के रूप में काम करेंगे, जो दक्षिण भारत और पूर्वी भारत के तीर्थयात्रियों को सुविधाजनक वन-स्टॉप यात्रा कार्यक्रम प्रदान करेंगे। 

विज्ञापन

विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कहा कि अयोध्या हवाई अड्डे के उद्घाटन के साथ कल देश के लिए एक ऐतिहासिक दिन होगा, जिसे दूसरे चरण में समग्र क्षेत्र में विकास और रनवे की लंबाई बढ़ाकर बड़े पैमाने पर विस्तारित किया जाएगा।

ऋण धोखाधड़ी मामला: सीबीआई को राणा कपूर से पूछताछ की अनुमति
मुंबई की एक अदालत ने ईजीगो वन ट्रैवल्स एंड टूर्स लिमिटेड (ईओटीटीएल) को ऋण देने के संबंध में यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर से पूछताछ करने की अनुमति दे दी है। यस बैंक के पूर्व एमडी और सीईओ कपूर(65)बैंक में वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मार्च, 2020 में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में नवी मुंबई की तलोजा जेल में बंद है।

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश बीडी शेल्के से कहा कि वह यस बैंक की ओर से दायर शिकायत पर अक्तूबर, 2020 में दर्ज ईओटीटीएल ऋण से संबंधित मामले में कपूर से पूछताछ करना चाहता है। सीबीआई ने कहा कि कपूर के कहने पर बैंक ने कंपनी की कमजोर वित्तीय स्थिति के बावजूद ईओटीटीएल (कॉक्स एंड किंग्स की सहयोगी कंपनी) को 1060 करोड़ रुपये का ऋण मंजूर किया।

पूर्व सीएफओ जतिन दलाल की याचिका पर 3 जनवरी को आएगा आदेश 
विप्रो लिमिटेड के पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) जतिन प्रवीणचंद्र दलाल द्वारा अपनी पूर्व कंपनी के साथ मध्यस्थता की मांग करने वाले दो अंतरिम आवेदनों (आईए) पर 3 जनवरी को आदेश सुनाया जाएगा। बेंगलुरु की एक सिविल अदालत  यह फैसला सुनाएगी। 28 नवंबर को विप्रो द्वारा दायर मुकदमे में कंपनी के साथ अपने रोजगार अनुबंध में एक खंड का कथित उल्लंघन करने के लिए 18 प्रतिशत ब्याज के साथ 25,15,52,875 रुपये के मुआवजे का भुगतान करने की मांग की गई है।

विदेशी मुद्रा भंडार 21 माह के शीर्ष पर 4.5 अरब डॉलर बढ़ा
देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार तीसरे सप्ताह बढ़ा है। 22 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में यह 4.47 अरब डॉलर बढ़कर 620.441 अरब डॉलर पहुंच गया है, जो विदेशी मुद्रा भंडार का 21 महीने का उच्चतम स्तर है। आरबीआई के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस अवधि में विदेशी मुद्रा संपत्ति 4.89 अरब डॉलर बढ़कर 549.74 अरब डॉलर पहुंच गई। हालांकि, देश का स्वर्ण भंडार 10.7 करोड़ घटकर 47.47 अरब डॉलर रह गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास का आरक्षित भंडार भी 12.9 करोड़ डॉलर घटकर 4.89 अरब डॉलर रह गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed