फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Zomato co-founder Gaurav Gupta left the company

विदाई: जोमैटो के सह-संस्थापक गौरव गुप्ता ने छोड़ी कंपनी, कहा- एक नया अध्याय शुरू करने जा रहा हूं

Wed, 15 Sep 2021 04:59 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 15 Sep 2021 04:59 AM IST
सार

कंपनी के कर्मचारियों को भेजे गए एक ईमेल में आपूर्ति प्रमुख गुप्ता ने लिखा कि छह वर्ष इस कंपनी में बिताने के बाद अब वे एक नया अध्याय शुरू करना चाहते हैं।
 

विज्ञापन
Zomato co-founder Gaurav Gupta left the company
जोमैटो के सह-संस्थापक गौरव गुप्ता - फोटो : twitter

विस्तार

भोजन वितरण मंच जोमैटो के सह-संस्थापक गौरव गुप्ता ने कंपनी से इस्तीफा दिया है। जुलाई में जोमैटो का आईपीओ लाने में गौरव ने अहम भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन


गौरव गुप्ता ने लिखा- मैं अपने जीवन नया मोड़ ले रहा हूं और मेरे जीवन को परिभाषित करने वाले इस अध्याय से बहुत कुछ सीखते हुए एक नया अध्याय शुरू करने जा रहा हूं। जोमैटो को आगे बढ़ाने में हमने एक बेहतरीन टीम की तरह काम किया। मुझे जोमैटो से बहुत लगाव है और हमेशा रहेगा। छह वर्ष पहले जब इसकी शुरुआत हुई थी तब सोचा भी नहीं था कि इसका क्या अंजमा होगा, लेकिन यह एक कमाल का और बेहतरीन सफर रहा। आज जहां हम हैं, मुझे उसपर बेहद फक्र है। हमने जो आज हासिल किया है उसकी बदौलत आने वाले वक्त में जो किया जाएगा उसपर और भी नाज होगा।
विज्ञापन


इसके अलावा गुप्ता ने कंपनी के संस्थापक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपिंदर गोयल का शुक्रिया अदा करते हुए कहा- उन्होंने मुझे अपने सफर का भागीदार बनाया इसके लिए शुक्रिया अदा करता हूं। मैं हमेशा उन पलों को याद कर खुश होता हूं जो हमने इस सफर में साथ बिताए। मैंने आपसे बहुत सीखा है और हमेशा से जानता था कि आप जोमैटो को इतना ऊपर लेकर जाएंगे कि जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, गुप्ता के ईमेल के जवाब में गोयल ने लिखा- शुक्रिया गौरव गुप्ता। आपकी मदद की बदौलत ही जोमैटो ने कुछ ही वर्षों में इतना सब हासिल किया है। हमने जोमैटो के बुरे और बेहतरीन वक्त को साथ देखा और यहां तक लेकर आए हैं। अभी हमारे सामने लंबा सफर बाकी है, मैं शुक्रगुजार हूं कि आप उस दौर में कंपनी छोड़ रहे हैं, जब हमारे पास आगे बढ़ने के लिए सक्षम नेतृत्व और मजबूत टीम है। एक बेहतरीन दोस्त होने के लिए शुक्रिया, मैं यहां जोमैटो में तुम्हारे बिना रोजमर्रा की जिंदगी की कल्पना भी नहीं कर सकता, यहां तुम्हारी बहुत कमी खलेगी। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

गुप्ता को जोमैटों में 2019 में सह-संस्थापक बनाया गया था और जोमैटो के आपूर्ति संबंधी कामकाज को उन्हें सौंपा गया था। आज जोमैटो का शेयर बीएसई में 144.60 रुपये पर रहा, यह बीते दिन की तुलना में 0.98 फीसद बढ़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed