फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Zaveri Bazaar eyes the wedding season after Diwali

Wedding Season: दिवाली के बाद शादी-ब्याह के सीजन पर झवेरी बाजार की नजर, बिक्री में 30 प्रतिशत इजाफे की उम्मीद

Sat, 02 Nov 2024 03:46 PM IST
नविता स्वरूप बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नविता स्वरूप Updated Sat, 02 Nov 2024 03:46 PM IST
सार

Wedding Season: पांच दिनों का दिवाली का पर्व सोमवार को समाप्त होने जा रहा है, जिसके बाद ज्वेलर्स की नजरे शादी-ब्याह के सीजन पर टीकी हुई हैं। रिटेल ज्वेलर्स और झवेरी बाजार शादियों के सीजन में बिक्री के लिए तैयार है। ज्वेलर्स का कहना है कि इस साल शादी ब्याह का सीजन अच्छा जाने की उम्मीद है, जिसके लिए हम पहले से तैयार हैं। नवंबर से लेकर मार्च तक शादी-ब्याह के मुर्हूत होने की वजह से ज्वेलर्स को 30 प्रतिशत से अधिक बिक्री की उम्मीद है। आइए इसपर जानकारों की राय जानते हैं।

विज्ञापन
Zaveri Bazaar eyes the wedding season after Diwali
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amarujala.com

विस्तार

पांच दिनों का दिवाली का पर्व सोमवार को समाप्त होने जा रहा है, जिसके बाद ज्वेलर्स की नजरे शादी ब्याह के सीजन पर टीकी हुई हैं। रिटेल ज्वेलर्स और झवेरी बाजार पूरी तरह से शादी ब्याह के सीजन की बिक्री के लिए तैयार हो गया है। ज्वेलर्स का कहना है कि इस साल शादी ब्याह का सीजन अच्छा जाने की उम्मीद है, जिसके लिए हम पहले से तैयार हैं। नवंबर से लेकर मार्च तक शादी-ब्याह के मुर्हूत होने की वजह से ज्वेलर्स को 30 प्रतिशत से अधिक बिक्री की उम्मीद है। रिद्धिसिद्धि बुलियन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पृथ्वीराज कोठारी का कहना है कि शादी ब्याह के अवसर पर बिक्री बढ़ने की संभावना है, क्योंकि यह भारतीयों परिवारों के लिए यह बड़ा इवेंट होता है।  कॉन्फडेरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने हाल भी बताया कि 2023 में 11 के मुकाबले इस साल 18 शादी ब्याह के शुभ मर्हुत है जिसके कारण कारोबार में वृद्धि होगी। अकेले राजधानी नई दिल्ली में इस सीजन में 4.5 लाख शादियों से 1.5 लाख करोड़ रुपये के व्यापार का अनुमान जताया गया है।

विज्ञापन


30 प्रतिशत से अधिक बिक्री की उम्मीद
जेम्स एंड ज्वेलरी एंड प्रमोशन काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष नीतिन खंडेलवाल बताते हैं कि शादी ब्याह में बिक्री इसलिए भी बढ़ेगी, क्योंकि इसके लिए पहले से अलग से एक बजट निर्धारित होता है। त्योहारों पर इसके लिए कोई बजट नहीं होता, लोगों ने सोना शगुन और शुभता के लिए खरीदते हैं, वहीं शादी ब्याह के लिए यह जरूरी होता है। इसलिए बिक्री बढ़ने की पूरी संभावना ज्वेलर्स को है। मुंबई ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कुमार जैन बताते हैं कि शादी ब्याह को लेकर 25 से 30 प्रतिशत तक की खरीदारी ग्राहकों ने तब की थी जब सरकार ने सोने के आयात शुल्क को 15 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत किया था। मौजूदा समय में शादी ब्याह को लेकर अच्छी खरीदारी होने की संभावना है। दिवाली पर सोने के ऊंचे दाम की वजह से बिक्री कम रही, लेकिन चांदी की खरीदारी 33 प्रतिशत रही। शादी ब्याह के सीजन में 30 प्रतिशत से अधिक बिक्री की उम्मीद झवेरी बाजार को है।
विज्ञापन


ब्राइडल ज्वेलरी की हिस्सेदारी 55 प्रतिशत
वहीं ब्रांडेड ज्वेलर्स भी इस अवसर का लाभ उठाने के लिए तैयारी कर चुके हैं। जिसके लिए कई तरह के कलेक्शन बाजार में लॉन्च हुए हैं। ग्राहकों को इस अवसर पर आभूषण की बनावाई यानी मेकिंग चार्ज पर 20 प्रतिशत की छूट भी ज्यादातर ब्रांड दे रहे है। मोतीलाल ओसवाल की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतके आभूषण बाजार में ब्राइडल ज्वेलरी की हिस्सेदारी 55 प्रतिशत है, जबकि प्रतिदिन पहने जाने वाली ज्वेलरी की हिस्सेदारी 30 से 35 प्रतिशत है। वहीं त्योहारों के मौके पर खरीदी जाने वाली ज्वेलरी की हिस्सेदारी 30 से 40 प्रतिशत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोने-चांदी का आज का भाव
02/11/2024 का भाव, जीएसटी के बिना

सोना
999 Rs 78425
995 Rs 78121
916 Rs 71837
750 Rs 58819
585 Rs 45879

चांदी
999 Rs 93501

स्रोत: आईबीजेए

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed