फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   your postman will become banker as it will provide various banking services

आपका डाकिया बनेगा बैंकर, दूर दराज के गांवो-कस्बों तक पहुंचाया सभी तरह की सेवाएं

Sat, 21 Apr 2018 03:39 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 Apr 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
your postman will become banker as it will provide various banking services

अब आपके घर पर चिठ्ठी देने का काम करने वाले डाकिया घर-घर जाकर बैंकिंग सेवाएं भी देगा। इंडिया पोस्ट अपने पेमेंट बैंक को आगे बढ़ाने के लिए डाकियों की मदद लेगा। इससे सरकार के डिजिटल इंडिया की मुहिम को भी आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन


गांव के लोगों को नहीं है इंटरनेट की जानकारी
ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले ज्यादातर लोगों को अभी भी इंटरनेट की ज्यादा जानकारी नहीं है। अभी भी गांव-देहात में रहने वाले लोग स्मार्टफोन के बजाए फीचर फोन का इस्तेमाल केवल बात करने के लिए करते हैं। इसकी मुख्य वजह इंटरनेट की जानकारी न होना। ऐसा होने से सरकार की डिजिटल इंडिया मुहिम को भी काफी झटका लग रहा है। 
विज्ञापन


डाकिये को पता है प्रत्येक व्यक्ति के बारे में
सरकार का मानना है कि डाकिये को प्रत्येक व्यक्ति के बारे में पता है और वो ऐसे लोगों का भी खाता खुलवा सकता है जो बैंकिंग सेवाओं का आज तक प्रयोग नहीं कर रहे हैं। इसके लिए पोस्टल डिपार्टमेंट ने अपने सभी पोस्टमैन को ट्रेनिंग भी देना शुरू कर दिया है। पूरे देश में इस वक्त इंडिया पोस्ट के 1.55 लाख पोस्ट ऑफिस हैं। 650 भुगतान बैंक उनकी सहायता करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेंगी यह सर्विस फ्री

your postman will become banker as it will provide various banking services
पोस्टमैन एप - फोटो : अमर उजाला

इसके तहत एक लाख रुपये तक का बचत खाता, 25 हजार तक की जमा राशि पर पर 5.5 फीसदी ब्याज, चालू खाता और थर्ड पार्टी इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं मिलेंगी। वहीं आधार भुगतान का पता बन जाएगा। एक बार सेवा शुरू होने के बाद आईपीपीबी देश का सबसे बड़ा वित्तीय सेवा नेटवर्क बन जाएगा। 

एटीएम कार्ड, एलर्ट मैसेज मिलेगा फ्री
देश के अन्य बैंक अपने एटीएम कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा के लिए चार्ज करते हैं,  लेकिन पोस्ट ऑफिस पेमेंट बैंक के कस्टमर को एटीएम लेने के लिए आपको किसी तरह का कोई चार्ज नहीं देना होगा। 

इसी तरह मोबाइल अलर्ट के लिए भी बैंक कोई चार्ज नहीं लेगा। अभी ज्यादातर बैंक 25 रुपए से लेकर 50 रुपए तक एसएमएस अलर्ट के लिए चार्ज लेते हैं। इसी तरह क्वार्टरली बैलेंस मेंटेन करने के लिए भी कोई चार्ज नहीं देना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed