फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   yes bank rana kapoor poorer by 7k crore rupees as bank share dives by 78 percent

यस बैंक के संस्थापक के डूब गए 7000 करोड़ रुपये, 11 महीने में 78 फीसदी गिरा शेयर

Thu, 18 Jul 2019 07:42 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 18 Jul 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
yes bank rana kapoor poorer by 7k crore rupees as bank share dives by 78 percent

प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज बैंकों में शुमार रहा यस बैंक का शेयर पिछले 11 महीनों में 78 फीसदी तक गिर गया है। इस गिरावट के चलते केवल अकेले बैंक के संस्थापक और पूर्व सीईओ राणा कपूर को सात हजार करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। 

विज्ञापन

इतनी रह गई नेटवर्थ 

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, राणा कपूर का नेटवर्थ पिछले 20 अगस्त से 1.4 अरब डॉलर (6900 करोड़ रुपये) से घटकर 37.7 करोड़ डॉलर (2601 करोड़ रुपये) रह गई है।

विज्ञापन

2004 में की थी यस बैंक की शुरुआत

राणा कपूर ने 2004 में यस बैंक की शुरुआत की थी।  उन्होंने इस बैंक को देश का चौथा सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक बनाने में योगदान दिया था। उनकी इस बैंक में 10 फीसदी से थोड़ी ज्यादा हिस्सेदारी है।लांकि, वो काफी पहले साफ कर चुके हैं कि वो अपने शेयर बेचने का इरादा नहीं रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को जारी हुए थे नतीजे

बैंक के मुनाफे में 91 फीसदी की कमी देखने को मिली। पहली तिमाही में मुनाफा घटकर 113.8 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह बैंक को 1260.4 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। बैंक के एनपीए में भी इजाफा देखने को मिला है। 

5.01 फीसदी हुआ एनपीए

बैंक का ग्रॉस एनपीए तिमाही आधार पर 3.22 फीसदी से बढ़कर 5.01 फीसदी हो गया है।नेट एनपीए 1.86 फीसदी से बढ़कर 2.91 फीसदी रहा है। बैंक का ग्रॉस एनपीए 7,883 करोड़ रुपये से बढ़कर 12,092 करोड़ रुपये हो गया, जबकि नेट एनपीए 4,485 करोड़ रुपये से बढ़कर 6883 करोड़ रुपये हो गया है।

ब्याज से होने वाली आय में बढ़ोतरी

बैंक की ब्याज से होने वाली आय में हालांकि बढ़ोतरी देखी गई। यह 2.8 फीसदी बढ़कर 2281 रुपये हो गई। पिछले वर्ष की पहली तिमाही में बैंक की ब्याज आय 2219.1 करोड़ रुपये थी।  

प्रोविजनिंग भी घटी

बैंक की प्रोविजनिंग 3,661.7 करोड़ रुपये से घटकर 1,784 करोड़ रुपये रही है जबकि पिछले साल की पहली तिमाही में यस बैंक की प्रोविजनिंग 625.7 करोड़ रुपये रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed