फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   X User Seeks Relief For Middle Class finance minister Nirmala Sitharaman Responds news in hindi

Middle Class: बढ़ती महंगाई के बीच यूजर ने सीतारमण से की मध्यम वर्ग को राहत देने की अपील, सीतारमण ने दिया जवाब

Sun, 17 Nov 2024 01:33 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 17 Nov 2024 01:33 PM IST
सार

यूजर के पोस्ट पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मध्यम वर्ग के प्रति यूजर की चिंता की सराहना की। उन्होंने कहा कि आपके दयालु शब्दों और आपकी समझ के लिए धन्यवाद।
 

विज्ञापन
X User Seeks Relief For Middle Class finance minister Nirmala Sitharaman Responds news in hindi
निर्मला सीतारमण ने दी प्रतिक्रिया - फोटो : ANI/ X-Nirmala Sitharaman

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोशल मीडिया पर एक यूजर द्वारा मध्यम वर्ग को राहत देने के अनुरोध पर प्रतिक्रिया दी। यूजर के पोस्ट को साझा करते हुए सीतारमण ने कहा कि इनपुट मूल्यवान है और सरकार लोगों की आवाज सुनती है। देश में बढ़ती महंगाई के बीच सोशल मीडिया यूजर तुषार शर्मा ने कहा कि वह चुनौतियों को समझता है, लेकिन फिर भी वित्त मंत्री से ह्रर्दिक अनुरोध करता है कि वह मध्यम वर्ग को कुछ राहत देने पर विचार करें। निर्मला सीतारमण ने यूजर के इस पोस्ट की सराहना की। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया यूजर का निर्मला सीतारमण से अनुरोध
सोशल मीडिया यूजर तुषार शर्मा ने कहा, "हम देश के लिए आपके प्रयासों और योगदानों की सराहना करते हैं। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि मध्यम वर्ग को कुछ राहत देने पर विचार करें। मैं समझता हूं कि इसमें कई चुनौतियां हैं, लेकिन यह मेरा आपसे अनुरोध है।" यूजर के इस पोस्ट पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मध्यम वर्ग के प्रति यूजर की चिंता की सराहना की। 
विज्ञापन


सीतारमण ने दी प्रतिक्रिया 
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूजर के अनुरोध का जवाब देते हुए कहा, "आपके दयालु शब्दों और आपकी समझ के लिए धन्यवाद। मैं आपकी चिंता की सराहना करती हूं। पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार एक उत्तरदायी सरकार है। सरकार लोगों की बात सुनती है और उस पर ध्यान देती है। आपकी समझ के लिए फिर एक बार आपका धन्यवाद।"
विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें कि यूजर ने यह अनुरोध देश में बढ़ती महंगाई के बीच की जो मध्यम वर्ग के लिए चिंता बन गई है। देश में खुदरा महंगाई पिछले महीने  6.21% दर्ज की गई। इसके अलावा पिछले महीने खाद्य महंगाई 10.87% थी जो सितंबर में 9.24% थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed