फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   worlds richest person Elon Musk again sold shares worth 1.05 billion dollar know here what is the reason

Elon Musk: दुनिया के सबसे अमीर शख्स ने फिर बेचे 1.05 अरब डॉलर के शेयर, जानें क्या है वजह

Wed, 24 Nov 2021 04:59 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 24 Nov 2021 04:59 PM IST
सार

 Elon Musk Again Sold Tesla Stock: एलन मस्क ने इस बार टेस्ला के 1.05 अरब डॉलर के करीब 934,091 शेयर बेच दिए हैं। मस्क अपनी कंपनी के करीब 92 लाख शेयर बेच चुके हैं, जिनकी वैल्यू 9.9 अरब डॉलर है। 

विज्ञापन
worlds richest person Elon Musk again sold shares worth 1.05 billion dollar know here what is the reason
एलन मस्क, सीईओ टेस्ला कंपनी - फोटो : self

विस्तार

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने एक बार फिर टेस्ला में अपने शेयर बेचे हैं। इससे पहले भी अरबपति कारोबारी कंपनी के शेयरों की बिक्री कर चुकी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मस्क ने इस बार टेस्ला के 1.05 अरब डॉलर के शेयर बेच दिए हैं। बता दें कि उन्होंने करीब 934,091 शेयर बेचे हैं। 

विज्ञापन


ट्विटर पोल के जरिए मांगी थी राय 
इससे पहले एलन मस्क ने बीते 6 नवंबर को ट्विटर पर अपने फॉलोअर्स से टेस्ला कंपनी में 10 फीसदी की हिस्सेदारी को बेचने पर राय मांगी थी। इसमें ज्यादातर फॉलोअर्स ने मस्क के निर्णय के समर्थन में वोट किया था। इसके बाद से अब तक एलन मस्क अपनी कंपनी के करीब 92 लाख शेयर बेच चुके हैं, जिनकी वैल्यू 9.9 अरब डॉलर है। 
विज्ञापन


शेयर बेचने की यह है बड़ी वजह 
टेस्ला कंपनी ने साल 2012 में एलन मस्क को स्टॉक ऑप्शन दिया था, जिसके तहत एलन मस्क को महज 6.24 डॉलर प्रति शेयर की कीमत पर कंपनी के करीब 2.28 करोड़ शेयर खरीदने का विकल्प मिला था। मस्क के पास इस विकल्प को भुनाने के लिए अब एक साल या कहें 2022 तक का समय था। इस दौरान अमेरिकी कानून के तहत सभी शेयर की खरीद प्राइस और शेयर की वास्तविक मूल्य के बीच अंतर पर हुए कैपिटल गेन (लाभ) का 50 प्रतिशत टैक्स के रूप में देना होता है। ऐसे में इस टैक्स देनदारी को चुकाने के लिए बड़ी संख्या में अपने शेयर बेचना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed