फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   World s top 10 richest according to Forbes real time data : Mukesh Ambani s wealth is close to 100 billion dollar, Adani ranked 11th

दुनिया के शीर्ष-10 अमीर : मुकेश अंबानी की संपत्ति 100 अरब डॉलर के करीब, अदाणी 11वें स्थान पर

Sat, 26 Mar 2022 05:45 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 26 Mar 2022 05:45 AM IST
सार

अदाणी की सातवीं कंपनी अदाणी विल्मर 8 फरवरी, 2022 को सूचीबद्ध हुई थी। 4 फरवरी को मुकेश अंबानी दुनिया के अमीरों की सूची में 11 वें नंबर पर थे, जो अब 9वें नंबर पर हैं। वे 6 जनवरी, 2021 को शीर्ष-10 की सूची से बाहर हो गए थे। हालांकि, 23 सितंबर को वापस अमीरों की सूची में आए और 16 अक्तूबर, 2021 को फिर बाहर हो गए।

विज्ञापन
World s top 10 richest according to Forbes real time data : Mukesh Ambani s wealth is close to 100 billion dollar, Adani ranked 11th
मुकेश अंबानी-गौतम अडाणी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रिलायंस समूह के मालिक मुकेश अंबानी की संपत्ति एक बार फिर 100 अरब डॉलर के करीब पहुंच गई है। इसके साथ वह दुनिया के अमीरों की सूची में 9वें नंबर पर आ गए हैं। अदाणी समूह के गौतम अदाणी 11 वें नंबर पर खिसक गए हैं। फोर्ब्स के रीयल टाइम डाटा के अनुसार, शुक्रवार की शाम मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 98.4 अरब डॉलर रह, जबकि गौतम अदाणी की 97.1 अरब डॉलर।

विज्ञापन


दुनिया के शीर्ष-10 अमीरों में मुकेश अंबानी अकेले भारतीय करोबारी हैं। रूस-यूक्रेन संकट के बाद हाल में घरेलू शेयर बाजार में आई गिरावट से इन दोनों की संपत्तियों में भी कमी देखने को मिली है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स इस समय अक्तूबर, 2021 के अपने सर्वोच्च स्तर से करीब 10 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन


टेस्ला के मस्क शीर्ष पर
दुनिया के अमीरों की सूची में टेस्ला के मालिक एलन मस्क पहले स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 270.9 अरब डॉलर है। अमेजन के जेफ बेजोस दूसरे, अर्नाल्ड बनॉल्ट तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स इस सूची में चौथे और दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे पांचवें स्थान पर काबिज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अदाणी की 7वीं कंपनी फरवरी में सूचीबद्ध 
अदाणी की सातवीं कंपनी अदाणी विल्मर 8 फरवरी, 2022 को सूचीबद्ध हुई थी। 4 फरवरी को मुकेश अंबानी दुनिया के  अमीरों की सूची में 11 वें नंबर पर थे, जो अब 9वें नंबर पर हैं। वे 6 जनवरी, 2021 को शीर्ष-10 की सूची से बाहर हो गए थे। हालांकि, 23 सितंबर को वापस अमीरों की सूची में आए और 16 अक्तूबर, 2021 को फिर बाहर हो गए।


उत्तराधिकार की तैयारी में अंबानी
4 फरवरी, 2022 को अंबानी की संपत्ति 89.2 अरब डॉलर और अदाणी की 90.4 अरब डॉलर थी। अंबानी उत्तराधिकार की तैयारी भी कर रहे हैं और इसके लिए एक परिषद बनाई जाएगी। इसमें इससे संबंधित सारी जानकारी होगी। इस साल अब तक अदाणी की संपत्ति में 19 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। अंबानी की हिस्सेदारी उनकी कंपनियों में 50.61 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed