फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   World Bank said Indian economy will grow at 8.3 percent rate

अनुमान: विश्व बैंक ने कहा- 8.3 फीसदी की दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था

Sat, 09 Oct 2021 02:42 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 09 Oct 2021 02:42 AM IST
सार

विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री (दक्षिण एशिया) हैंस टिमर ने कहा कि जब हम उच्च आवृत्ति वाला आंकड़ा देखते हैं तो ऐसा लगता है कि दूसरी लहर की वजह से सुधार रुक गया है, जबकि कई आंकड़े सुधार में वास्तव में कुछ गिरावट के संकेत देते हैं।

विज्ञापन
World Bank said Indian economy will grow at 8.3 percent rate
world bank - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व बैंक का कहना है कि सार्वजनिक निवेश में बढ़ोतरी और विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन से उत्साहित भारतीय अर्थव्यवस्था के 2021-22 में 8.3 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, यह 2021 की शुरुआत में महामारी की दूसरी लहर से पहले के अनुमान से कम है। 

विज्ञापन


विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री (दक्षिण एशिया) हैंस टिमर ने कहा कि पिछले साल अर्थव्यवस्था में तेज गिरावट को देखते हुए यह बहुत अधिक नहीं लगता है, लेकिन मुझे लगता है कि घातक दूसरी लहर और स्वास्थ्य संकट की गंभीरता को देखते हुए यह वास्तव में बहुत सकारात्मक खबर है। हम अब भी भारतीय अर्थव्यवस्था के संभावित परिणामों को लेकर सकारात्मक हैं।
विज्ञापन


मौजूद वर्ष में हम जितनी प्रगति कर रहे हैं, अनिश्चितता उतनी ही कम है। 31 मार्च को विश्व बैंक ने एक रिपोर्ट में कहा था कि 2021-22 के दौरान भारत की जीडीपी की वास्तविक वृद्धि दर 7.5 से 12.5 फीसदी के बीच रह सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
2021-22 में 9.5 फीसदी रहेगी आर्थिक वृद्धि दर : आरबीआई
आरबीआई ने शुक्रवार को 2021-22 के लिए आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को 9.5 फीसदी पर बरकरार रखा है। हालांकि, दुनियाभर में सेमीकंडक्टर की कमी, जिंसों की कीमतों में तेजी, उत्पादन लागत में बढ़ोतरी, वैश्विक वित्तीय बाजार में संभावित उतार-चढ़ाव और संक्रमण के मामलों में वृद्धि आर्थिक वृद्धि के लिए जोखिम बन सकते हैं। 

केंद्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि अगस्त-सितंबर में कुल मांग बढ़ी है। यह रेलवे माल यातायात, बंदरगाह पर माल, सीमेंट उत्पादन, बिजली मांग, ई-वे बिल, जीएसटी और टोल संग्रह में दिखता है।


संक्रमण के मामलों में कमी और उपभोक्ता भरोसे में सुधार के साथ निजी खपत को बढ़ाने में मदद मिल रही है। कुल मांग को निर्यात से भी काफी मदद मिली है। निर्यात सितंबर, 2021 में लगातार सातवें महीने 30 अरब डॉलर से अधिक रहा, जो मजबूत वैश्विक मांग और नीति संबंधी समर्थन को दर्शाता है। सेवा क्षेत्र में सुधार भी जोर पकड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed